फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Inter University Hockey

All India Inter University Hockey: एएमयू 19 साल बाद फाइनल में, गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार से भिड़ेगी

Fri, 28 Feb 2025 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एएमयू ने काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिट वाराणसी को 3-1 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
All India Inter University Hockey
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टीम 19 साल बाद ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। 28 फरवरी को गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार और एएमयू के बीच फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन


27 फरवरी को गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एएमयू ने काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिट वाराणसी को 3-1 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यूनिवर्सिटी की जीत में धनंजय, पीयूष और प्रशांत ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक-एक गोल दागा। फाइनल में पहुंचने की खबर पर यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी में खुशी की लहर दौड़ गई। हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर गुलाम सरवर हाशमी और खेल उप निदेशक अरशद महमूद ने खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन


कुलसचिव मोहम्मद इमरान, गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने कहा कि यह जीत एएमयू हॉकी टीम की मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रमाण है। गेम्स कमेटी के जिमखाना क्लब अध्यक्ष डॉ. जमील अहमद, डॉ. फारूक अहमद डार, प्रो. जमीरउल्लाह, सोहेल फारुकी, अली अकबर, सरदार हुसैन, खुसरो मारूफ, डॉ. फैसल शेरवानी, मजहर उल कमर ने टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed