फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Youth should get involved in elections, 150 workers made every official

अलीगढ़ : चुनाव में जुट जाएं युवा, हर पदाधिकारी बनाए 150 कार्यकर्ता

Wed, 27 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Youth should get involved in elections, 150 workers made every official
भाजपा युवा मोर्चा की महानगर कार्यसमिति की पहली बैठक में युवा पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जुटने का संकल्प दिलाया गया। सीधा-सीधा संदेश दिया गया कि हर पदाधिकारी को 150 नए कार्यकर्ता बनाने हैं। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रमों को हर हाल में सफल बनाना हैं। यह संदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेखर पंडित ने दिया।
विज्ञापन

जीटी रोड रघुनाथ पैलेस में आयोजित कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथि सांसद सतीश गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री अनीता जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रवासी शेखर पंडित, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, युवा मोर्चा प्रभारी संजय गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान शेखर पंडित ने बताया कि 25 ये 30 अक्तूबर तक मंडल कार्यसमिति होनी है। सेक्टर प्रमुख बनाने हैं। हर पदाधिकारी 150 लोगों को पार्टी से जोड़ना है। प्रत्येक मंडल कार्यकर्ता 30 सदस्य बनाएंगे। हर बूथ पर 20 यूथ अभियान सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल कार्यसमिति में भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश का ही कोई पदाधिकारी आयेगा। मंडल संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमे करीब 250 युवाओं की संख्या रहेगी। 1 नवंबर से 25 नवंबर तक सरकार के साथ खेल समिति का आयोजन किया जाएगा। एक्सपर्ट स्टूडेंट के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिसंबर में प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा युवा सम्मेलन किए जाने हैं।
आयोजन में सांसद सतीश गौतम ने कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने भी युवाओं को संदेश दिया। अंत में महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता जी ने सभी का आभार जताते हुए पार्टी की रीतियों के आधार पर चुनाव में पुरजोर मेहनत का संकल्प पूरी टीम की ओर से दोहराया।

बैठक में अन्नू राणा, मीनेश भारद्वाज, पीयूष सिंघल, आदर्श राज सिंह, विक्रम राठौर, प्रतीक शर्मा, हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, ऋ षभ बेनवाल, मानसिंह फ़ौजदार, धर्मेंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र बघेल, अभिषेक सक्सेना आदि थे। संचालक महामंत्री प्रतीक चौहान व उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed