{"_id":"614f789f8ebc3e004f53f5a3","slug":"aligarh-youth-dies-due-to-compressor-explosion-two-injured-city-office-news-ali274162166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कंप्रेशर फटने से युवक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कंप्रेशर फटने से युवक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
मुकीम । फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में एफएम टावर चौराहा पर मंजूरगढ़ी के पास आबादी के बीच शनिवार सुबह-सुबह एक कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो किशोर जख्मी हो गए। इनमें से एक को उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि एक की गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान धमाका इतना जबरदस्त था आसपास लोग दहशत में आ गए और दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौलाना आजाद नगर के 35 वर्षीय मुकीम की एफएम टॉवर पर मंजूरगढ़ी के पास बाइक पंचर की दुकान थी। वह खुद नौ बच्चों के पिता थे और पत्नी भी हैं। शनिवार सुबह दुकान पर आकर वे कंप्रेशर में हवा भर रहे थे। तभी अचानक अधिक हवा भरने के कारण तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया।
इस दौरान दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सामान इधर से उधर जा गिरा। लोग दौड़कर मौके पर एकत्रित हुए तो दुकानदार मुकीम की मौत हो चुकी थी। पास में दो किशोर जख्मी थे, जिनमें से एक को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार कंप्रेशर फटने की घटना में दो जख्मी हुए थे और एक की मौत हुई। एक जख्मी का अभी इलाज जारी है।

एफएम टॉवर भगवानगढ़ी चौराहे पर मुकीम साईकिल गैस वेल्डिंग दुकान में कम्प्रेशर फटने से बेटे मुकीम ?- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन