{"_id":"611827d18ebc3ee5297606bc","slug":"aligarh-young-man-s-leg-broken-due-to-police-beating-uproar-city-office-news-ali270744632","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पुलिस की पिटाई से युवक का पैर टूटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पुलिस की पिटाई से युवक का पैर टूटा, हंगामा
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक युवक के साथ इस बेरहमी कर उसके पैर की हड्डी तोड़ दी। इसके बाद युवक के परिवारीजनों और परिचितों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा काट दिया। काफी देर तक चलते हंगामे की बीच पहुंचे उच्चाधिकारियों को युवक के घर की महिलाओं ने बताया कि उनके साथ भी थाने से आए लैपडकर्मियों की ओर से अभद्रता की गई। पीड़ित के भाई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना इंस्पेक्टर मामले की जांच में जुटे हैं।
मामला नगला मानसिंह का है। यहां रहने वाले तेजवीर सिंह ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को झगड़े की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे लैपर्ड कर्मियों ने तेजवीर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट में पैर की हड्डी टूट गई। विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर डाली।
शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। मामला बढ़ा तो लैपर्ड कर्मी धमकी देकर मौके से चले गए। शनिवार को पीड़ित के भाई नरेश ने गांधी पार्क थाने में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुभाष यादव के मुताबिक लैपर्ड कर्मियों पर अभद्रता का आरोप है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।