फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Women will get exemption in driving and checking pollution

अलीगढ़ : वाहन चलाने और प्रदूषण की जांच में महिलाओं को मिलेगी छूट

Fri, 27 Aug 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Women will get exemption in driving and checking pollution
फरीदउद्दीन। आरटीओ प्रवर्तन - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी, अलीगढ़।
विज्ञापन

शहर के सभी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और प्रदूषण जांच केंद्रों पर महिलाओं और युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत फीस में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ऐसे में महिलाओं के लिए वाहनों की प्रदूषण जांच और वाहन सीखने में सहूलियत दी जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग (आरटीओ दफ्तर) जुट गया है।
बता दें कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उनकी गरिमा बनाने के लिए शासन स्तर पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक सभी विभागों में इसके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जबकि परिवहन विभाग में आए निर्देशों के क्रम में अब महिलाओं को प्रदूषण जांच केंद्रों पर अपने वाहनों की प्रदूषण जांच कराने पर 25 प्रतिशत की छूट फीस में दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं अगर महिलाएं किसी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल से वाहन चलाना सीख रहीं हैं तो स्कूल की फीस में भी 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। आरटीओ केडी सिंह गौर, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने सभी मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल और प्रदूषण जांच केंद्रों के संचालकों को इस संबंध में आयोजित होने वाली बैठक के लिए बुलाना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और युवतियों को प्रदूषण की जांच कराने और ड्राइविंग सीखने की फीस में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इस संबंध में बैठक कर सभी प्रदूषण जांच केंद्र और मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के संचालकों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही लिखित में उनसे सहमति पत्र भी लिया जाएगा।

-फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
- मिशन शक्ति के तहत हर हाल में महिलाओं को सहूलियत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें ड्राइविंग सीखने और प्रदूषण की जांच में 25 प्रतिशत की छूट दी जाए। जिसके लिए सभी संचालकों के साथ जल्द ही बैठक कर निर्देश दे दिए जाएंगे।
- रंजीत सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed