फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Women were also involved in anti-covid vaccination

अलीगढ़ : कोविड रोधी टीकाकरण में महिलाएं भी कर रहीं कदमताल

Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Women were also involved in anti-covid vaccination
आरती मित्तल। - फोटो : CITY OFFICE
कोविड रोधी टीकाकरण में जनपद की महिलाएं पुरुषों से चंद कदम दूर हैं। 26 लाख 1 हजार 708 पुरुष तो 24 लाख 25 हजार 520 महिलाएं प्रथम डोज लेकर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। पुरुष और महिला टीकाकरण के बीच 1 लाख 76 हजार 188 का अंतर है। 15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण में बच्चियों का उत्साह देखकर यहीं प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में यह अंतर और कम होगा। फैमिली हेल्थ सर्वे में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

16 जनवरी 2021 को कोविड रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। उस समय से आज तक जनपद में 50 लाख 28 हजार 398 लोग प्रथम डोज ले चुके हैं। किशोरों (15 से 17 वर्ष) के टीकाकरण में लड़कियां में गजब का उत्साह दिख रहा है। वह लड़कों से कही पीछे नहीं दिख रही हैं। वैक्सीनेटर एवं स्कूल के शिक्षक भी कह रहे हैं कि टीकाकरण को लेकर लड़कों व लड़कियों में गजब का उत्साह है। सभी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होने के बाद 12 से 14 वर्ष की लड़कियां भी अभिभावक के साथ स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोविड रोधी टीका लगवा रही हैं।
विज्ञापन

कोविड रोधी टीका को लेकर लड़कियां ज्यादा गंभीर हैं। हमारे स्कूल में तो 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चे टीका लगवा चुके हैं। 10 से 15 प्रतिशत बच्चों को छोड़कर सभी एक सूचना पर आ गए थे। बाकी बच्चों को बुलावा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरती मित्तल, प्रधानाचार्य, मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- टीका को लेकर सभी गंभीर हैं। ऐसा कदापि नहीं है कि लड़के या लड़कियां पीछे हैं। अधिकतर बच्चे प्रथम डोज ले चुके है। कुछ को सेकंड डोज लगना है। सूचना मिलने के बाद 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
- अंजू राठी, प्रधानाचार्य, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
- हमारी सभी सहेलियां कोविड रोधी टीका लगवा चुकी हैं। चौथी लहर की आशंका है। परीक्षा निकट है। ऐसे में टीका सुरक्षित रखेगा और हमलोग चिंता मुक्त होकर पढ़ाई कर सकेेंगे।
- पूर्वी, छात्रा
- टीका से डरने का सवाल ही नहीं है। कोरोना लड़का या लड़की नहीं देखता। स्वयं की एवं देश की सुरक्षा के लिए सभी को कोविड रोधी टीका समय से लगवाना चाहिए। टीका को लेकर लड़कियां जागरूक हैं।

- आन्या, छात्रा
मंडल में 16 जनवरी 2021 से 26 मार्च 2022 तक टीकाकरण की स्थिति
जिला टीकाकरण पुरुष महिला अन्य
अलीगढ़ 5028398 2601708 2425520 1170
एटा 2543448 1329787 1213023 638
हाथरस 2345716 1205573 1139523 620
कासगंज 1993507 1052482 940684 341
कुल 11911069 6189550 5718750 2769
फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट से बेहतर की उम्मीद
चंद महीने पहले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। उसमें प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। 2015-2016 के सापेक्ष लिंगानुपात 995 से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 1017 हुआ है। यह सुखद परिवर्तन है और आने वाले समय में इसका असर दिखने की संभावना है।

पूर्वी-  छात्रा।

पूर्वी- छात्रा।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed