{"_id":"62587177a7ee555b8b146503","slug":"aligarh-woman-thrown-from-third-floor-for-dowry-aligarh-news-ali2893023196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दहेज के लिए महिला को तीसरी मंजिल से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दहेज के लिए महिला को तीसरी मंजिल से फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस के जमालपुर मौजी वाली में ससुरालियों पर दहेज के लिए एक महिला को मारपीट कर घर की तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगा है। घायल महिला का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसके दोनों पैर व रीड़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है।
इस घटना के संबंध में महिला के पिता केला नगर क्वार्सी निवासी कमरुज्जमा ने सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी बेटी करीमा उर्फ तरुन्नुम का निकाह दिसंबर 2020 में जमालपुर मौजी वाली गली के मो. नासिर संग हुआ था।
शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कभी उससे कार व कभी पांच लाख रुपये की मांग की गई। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने सुलह समझौता कराकर बात खत्म कराई। मगर कुछ दिन बाद फिर वही मांग शुरू हो जाती।
विज्ञापन
अब इसी मांग को लेकर 11 अप्रैल को उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया, जिससे उसके दोनों पैर व रीड़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मुकदमे में पति के अलावा ननद रुबीना, शमीना, देवर अजीम, नाजिम, सास शमीम, ससुर मो. आरिफ को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।