फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Will not be able to celebrate the new year collectively, will be strictly

अलीगढ़ : सामूहिक रूप से नहीं मना सकेंगे नए साल का जश्न, रहेगी सख्ती

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Will not be able to celebrate the new year collectively, will be strictly
ग्लैक्सी टावर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा न्यू ईयर कार्यक्रम ग्लैक्सी टावर ग्रांड फ्लोर स्वर्ण जंय? - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना के नए ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के चलते जारी हुई गाइडलाइन की वजह से शुक्रवार की रात शहरवासी नए साल का जश्न सामूहिक रूप से होटल व रेस्टोरेंट में नहीं मना सकेंगे। जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने बुकिंग रद्द कर अग्रिम भुगतान लौटना प्रारंभ कर दिया है। वहीं, पार्टी के लिए की जा रही सजावट, बाहर से आ रही टीमों को दिए गए अग्रिम भुगतान अब वापस नहीं हो रहे हैं। ऐसे में संचालकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विगत दिनों जिला प्रशासन ने ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत रात में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, जबकि प्रतिष्ठान, होटल और रेस्टोरेंट रात साढ़े दस बजे तक ही खोले जा सकेंगे। ऐसे में आधी रात को लोग शहर के होटल व रेस्टोरेंट में सामूहिक रूप से जश्न नहीं मना सकेंगे। सूचना पर बृहस्पतिवार को होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने बुकिंग रद्द कर ग्राहकों को उनका अग्रिम भुगतान लौटाना प्रारंभ किया।
विज्ञापन

जानकारी पर शहरवासी मायूस हो गए हैं। लोगों का कहना था कि डेढ़ घंटे की छूट एक रात के लिए मिल जाती तो इससे शहरवासी खुश हो जाते। आयोजकों को कुछ लाभ मिल जाता। रेस्टोरेंट व होटल संचालकों ने पार्टी के लिए तैयारियां की थीं, उन तैयारियों के लिए बाहर से आने वाली टीमों ने अग्रिम भुगतान लौटाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में फूल, गुब्बारे डेकोरेशन से लेकर थीम डिजाइनर और कलाकारों को भेजा गया अग्रिम भुगतान वापस न होने से संचालकों को नुकसान हो गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। वहीं जो लोग जश्न मनाएंगे। उनसे अपील है कि एहतियात बरतते हुए ही जश्न मनाएं।
रात में कर्फ्यू का पालन कराया जाएगा। साढ़े दस बजे तक ही होटल और रेस्टोरेंट खुल सकते हैं। इसके बाद प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति नहीं रहेगी, जबकि जो लोग जश्न मना रहे हैं। वह ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए एहतियात रखें। - राकेश पटेल, एडीएम सिटी।
- साढ़े दस बजे तक ही रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। आधी रात की बुकिंग रद्द हो गई हैं। आयोजन को लेकर काफी खर्चा कर तैयारियां की गईं थीं। खर्च वापस न होने से नुकसान हुआ है। फिर भी प्रशासन के निर्देशों का भी पालन किया जाएगा और तय समय तक ही रेस्टोरेंट चलाएंगे। -आशीष अग्रवाल, मिल्कबार मैरिस रोड।

- आधी रात में 150 कपल की पार्टी थी, जो अब रद्द हो गई है। ग्राहकों को अग्रिम भुगतान की राशि वापस कर दी है। लेकिन बाहर से आने वाली टीमों ने अग्रिम भुगतान वापस करने से मना कर दिया है। इसीलिए तय समय तक रेस्टोरेंट चलाएंगे और प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे। -निशांत जैन, स्काईडेक लाउंज व वैंक्वेट हॉल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed