फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Wife could not go to work for others' house, so husband made her bald, the victim pleaded with the authorities

अलीगढ़: पत्नी दूसरों के घर काम करने न जा सके, इसलिए पति ने कर दिया गंजा, पीड़िता ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

Thu, 18 Nov 2021 06:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 06:04 PM IST
सार

शिकायत के अनुसार, शहर के थाना क्वारसी इलाके के गोविंद नगर में रहने वाली महिला पूजा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि वह दूसरों के घर पर काम करके अपना खर्च चलाती है। उसने अपने पति के बहनोई के लड़के की शादी पर ₹20000 दिए थे, जो दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाए गए हैं।

विज्ञापन
Aligarh: Wife could not go to work for others' house, so husband made her bald, the victim pleaded with the authorities
शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के क्वारसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की अमानवीय करतूत सामने आई है कि उसने अपने रुपये मांगने पर पत्नी को इसलिए गंजा कर दिया कि वह दूसरों के घर जाकर काम करने ना जा सके। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, शहर के थाना क्वारसी इलाके के गोविंद नगर में रहने वाली महिला पूजा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि वह दूसरों के घर पर काम करके अपना खर्च चलाती है। पीड़िता का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं। पति नशे का आदी है जो आवारा किस्म के लोगों के साथ रहता है और पूरे दिन इधर-उधर घूमता रहता है। उसने अपने पति के बहनोई के लड़के की शादी पर ₹20000 दिए थे, जो दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाए गए हैं।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि रुपये मांगने पर पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके सिर के बाल काट कर गंजा कर दिया, जिससे वह दूसरों के घरों पर काम करने नहीं जा सके। अब पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed