फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: When the water comes, when it goes...don't know

अलीगढ़ : पानी कब आता है, कब जाता है...नहीं चलता है पता

Wed, 04 May 2022 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: When the water comes, when it goes...don't know
शिवपुरी माेहल्ले में पानी को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

वार्ड नंबर 48 शिवपुरी में करीब 10 दिनों से पानी की ज्यादा समस्या है। इलाके में 60 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं, जिसके चलते घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। अब पिछले 10 दिनों से क्षेत्र में कब पानी आता है और कब जाता है, किसी को पता नहीं चलता। कभी पांच मिनट के लिए पानी आता है, तो कभी प्रेशर के बाद चला जाता है। इलाके के ज्यादातर हैंडपंप भी खराब हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए लोग परेशान हैं।
शिवपुरी के लोगों ने बताया कि इलाके में कुछ समय पहले किसी मोबाइल कंपनी की लाइन पड़ने क्षेत्र में जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। खुदाई के कारण सड़क भी खुदी पड़ी है। कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। पिछले कई महीनों से क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन अब 10 दिन से पानी तय समय पर नहीं आता है। पानी की आपूर्ति का समय सुबह 6 व शाम को 6 बजे तय है। इसके चलते लोगों को बेहद परेशानी होती है। वहीं, टूटी पाइपलाइन के कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। दो साल पहले क्षेत्र के पार्षद साबुद्दीन की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 48 - शिवपुरी
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 75 सरकारी हैंडपंप। 20 हैंडपंप चालू हालत में हैं।
- दो ट्यूबवेल, जिनसे पानी की आपूर्ति होती है।
- एक पानी की टंकी।
- 60 साल पुरानी पानी की पाइप लाइन से जलापूर्ति। कई जगहों पर लीकेज की समस्या।
- वार्ड का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में समस्या
पिछले दिनों शिकायत पर नगर आयुक्त ने खुद जाकर शिवपुरी वार्ड का निरीक्षण किया था। कुछ जगहों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई थी। कुछ घरों में गंदे पानी की शिकायत थी, जिसे सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में बिजली की समस्या के कारण पानी सप्लाई में परेशानी हो रही है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहसान रब, पीआरओ, नगर निगम
दूर कराई जाएगी समस्या
करीब ढाई साल पहले शिवपुरी वार्ड 48 के पार्षद का इंतकाल हो गया था। तब से वार्ड की समस्याओं को मैं ही देख रही हूं। कुछ समय पहले वार्ड में किसी मोबाइल कंपनी की लाइन पड़ी थी। खुदाई के दौरान कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पुरानी पाइपलाइन भी फट गई। कई जगह सुधार कराया गया है। शिवपुरी में अगर पानी की समस्या है तो उसे भी दूर किया जाएगा।
- मधुरानी सिंघल, पार्षद
करीब दस दिनों से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। पानी कब आता है और चला जाता है, लोगों को जानकारी ही नहीं हो पाती है। सबमर्सिबल वाले घरों से पानी मांगना पड़ता है। जब पानी नहीं मिलता है तो केन खरीदनी पड़ती है।
अंकित कुमार
क्षेत्र के ज्यादातर सरकारी हैंडपंप खराब हैं, जो सही हैं, उन पर भीड़ रहती है। सुबह-शाम पानी कब आता हैं और कब चला जाता है, पता नहीं चलता। कभी-कभी पांच मिनट के लिए ही पानी आता है।
अर्चना शर्मा, गृहणी
कुछ दिन पहले यहां सड़क की खुदाई हुई थी। उसके बाद से ही परेशानी आई है। कई जगहों पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। रोजाना के काम भी बड़ी मुश्किल से होते हैं।

सीमा, गृहणी
इलाके में अधिकतर हैंडपंप खराब हैं। यहां के पार्षद का ढाई साल पहले इंतकाल हो गया था, जिससे विकास कार्यों पर असर पड़ा है। 10 दिनों से पानी की ज्यादा समस्या है। न अधिकारी ध्यान देते हैं और न जिम्मेदार लोग।
हेमंत गर्ग, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed