फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather update due to rain and hailstorm

Aligarh Weather: बारिश-ओलावृष्टि से बदला मौसम, बिजली के तार-खंभे व पेड़ टूटकर गिरे, फसलों को नुकसान

Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
सार

आंधी से कई स्थानों पर होर्डिंग्स, बिजली के तार, खंभे व पेड़ टूटकर गिर पड़े। जीटी रोड बन्नादेवी स्थित बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह के कार्यालय के सामने लगा यूनीपोल गिर गया। बन्नादेवी के आईटीआई रोड पर चल रही रामकथा में लगा टेंट उखड़ गया।

विज्ञापन
Aligarh Weather update due to rain and hailstorm
बड़े आकार के ओले की हुई बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 मार्च शाम करीब साढ़े सात बजे तेज हवा और आंधी के साथ अलीगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद ओलावृष्टि भी हुई, जो पांच मिनट बाद बंद हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोपहर तक 36 डिग्री तापमान की गरमी झेल रहे शहर के लोग अचानक मौसम बदलने से कुछ खुश नजर आए, लेकिन बिजली जाते ही ये खुशी काफूर हो गई। कुछ ही देर में रामघाट रोड, आगरा रोड सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभा गिरा
आंधी से कई स्थानों पर होर्डिंग्स, बिजली के तार, खंभे व पेड़ टूटकर गिर पड़े। जीटी रोड बन्नादेवी स्थित बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह के कार्यालय के सामने लगा यूनीपोल गिर गया। बन्नादेवी के आईटीआई रोड पर चल रही रामकथा में लगा टेंट उखड़ गया। 29 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 30 मार्च को भी बारिश की संभावना है। चार-पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे।

पेड़ गिरे

फसलों के नुकसान का सर्वे होगा : एडीएम

तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से लोधा, खैर, हरदुआगंज, जवां, अतरौली, गभाना, जट्टारी, टप्पल एवं कोल के कई गांवों में गेहूं, सरसों की फसल खेतों में बिछ गई। अनाज मंडियों में भी खुले में पड़ा खाद्यान्न भीग गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा का कहना है कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। नुकसान का आकलन कर राहत दिलाई जाएगी।
जल भराव
बिजली के खंभे और तार टूटे, आपूर्ति ठप

अलीगढ़ शहर में अचानक तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से अधिकांश बिजली घरों की आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी पड़ियावली, 132 केवी बौनेर, 33 केवी जयगंज, लालताल, रावणटीला, स्वर्णजयंती नगर, 33 केवी मथुरा रोड, डोरी नगर, आवास विकास, हरिओम नगर, औद्योगिक अस्थान, जनकपुरी, बरौला, मायापुरी, गंभीरपुरा, क्वार्सी बिजलीघरों से जुड़े फीडरों में फाल्ट हो गया। बिजली के खंभे और तार टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई।
खंभा गिरा
टीकाराम डिग्री कॉलेज के बाहर लगा बिजली का खंभा गिर गया। बेगमबाग शोभानगर में पीपल का पेड़ व बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। इससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया। बारिश थमने पर विभाग की टीमें दौड़ती नजर आईं। मुख्य अभियंता सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली के खंभे व तार टूटकर गिरने व फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित हुई है। मरम्मत कर आपूर्ति को सुचारू कर लिया गया है। कुछ फाल्ट सही कराए जा रहे हैं, जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।
टेंट गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed