{"_id":"623377e83493a16022445a9f","slug":"aligarh-water-supply-will-be-at-full-capacity-even-in-this-afternoon-aligarh-news-ali287326196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज दोपहर में भी पूरी क्षमता से होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज दोपहर में भी पूरी क्षमता से होगी जलापूर्ति
विज्ञापन
होली एवं शब-ए-बरात को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष तैयारी की गई है। सबसे अधिक जोर पेयजल आपूर्ति को लेकर है। होली के बाद साफ सफाई के लिए सबसे अधिक जरूरत पानी की होती है। स्वास्थ्य विभाग एवं बिजली विभाग की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
नगर निगम द्वारा सुबह एवं शाम के अतिरिक्त दोपहर 12 से 1:30 बजे तक पूरी क्षमता से जलापूर्ति की जाएगी। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि होली एवं शब-ए-बरात को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति, पथ प्रकाश एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2500 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
होलिका दहन स्थल के पास साफ सफाई की गई। पानी के 25 टैंकर भरकर तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पर उपलब्ध कराया जाएगा। होलिका दहन स्थल के पास पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवाएं होंगी संचालित
मलखान सिंह जिला अस्पताल, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। पुलिस कंट्रोल रूम में भी चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
बिजली टीम को कर दिया गया अलर्ट
होली पर बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। टीम को अलर्ट कर दिया गया है। होलिका दहन वाले स्थलों के आसपास बिजली विभाग टीम निरीक्षण कर चुकी है ताकि आग से केबल या तार को कोई नुकसान न हो। सासनीगेट क्षेत्र के अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि होली के दिन टीम को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी तरह की समस्या का त्वरित समाधान हो सके।