{"_id":"69ca60555badb2410808feea","slug":"aligarh-waste-disposal-plant-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: जल्द चालू होगा कचरा निस्तारण प्लांट, सितंबर तक समाप्त होगा कचरे का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: जल्द चालू होगा कचरा निस्तारण प्लांट, सितंबर तक समाप्त होगा कचरे का पहाड़
Mon, 30 Mar 2026 05:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:07 PM IST
सार
10 लाख मीट्रिक टन कचरे से तीन लाख मीट्रिक टन का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया गया है। सितंबर 2026 तक इस कचरे के पहाड़ को समाप्त करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
कूड़े का पहाड़
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित नगर निगम के प्लांट पर अप्रैल से 700 मीट्रिक टन कचरे का रोजाना निस्तारण शुरू हो जाएगा। इसके लिए नया प्लांट चालू हो जाएगा। यहां पर वर्षों से जमा पुराने कचरे का निस्तारण भी तेजी से हो रहा है। लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कचरे से तीन लाख मीट्रिक टन का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया गया है। सितंबर 2026 तक इस कचरे के पहाड़ को समाप्त करने का लक्ष्य है। कचरा निस्तारण के बाद उत्पन्न सामग्री का पुन: उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
रविवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी एवं संबंधित एजेंसी के अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि आगामी 4-5 दिनों में 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाला नया कचरा निस्तारण प्लांट क्रियाशील हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्व में शहर से रोजाना लगभग 400-450 मीट्रिक टन कचरा एकत्र होता था, वह अब बढ़कर 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गया है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का यूजर चार्ज 48 से बढ़कर 86 लाख रुपये महीने हो गया है। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा है कि इससे शहर को जीरो वेस्ट बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन