फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Was a devotee of Ram and a patriot: Yogi Adityanath

अलीगढ़ : रामभक्त और राष्ट्रभक्त थे कल्याण : योगी आदित्यानाथ

Mon, 23 Aug 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Was a devotee of Ram and a patriot: Yogi Adityanath
स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्घांजलि सभा में डीएम सेल्वा कुमारी, कमिश्नर ग - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा और जनदर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम में मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि पूर्व सीएम एक रामभक्त और राष्ट्रभक्त थे। उनके भौतिक अवसान पर सभी शोकाकुल हैं। उनका पार्थिव शरीर उनकी कर्मभूमि एवं जन्मभूमि रही अलीगढ़ में आया है।
विज्ञापन

उनके समर्थकों और अनुयायियों को अपने दिवंगत नेता के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। नौ दशक लंबे जीवन में बीते सात दशकों से वह अलीगढ़ सहित प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। उनका जो लगाव था, उसका एक दर्शन यहां पर सभी को देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह का अलीगढ़ से लगभग नौ दशक का संबंध रहा है, सार्वजनिक जीवन में उन्होंने लगभग सात दशक व्यतीत किए। उत्तर प्रदेश की राजनीति, जो कभी जाति के नाम पर, क्षेत्र, मत और मजहब के नाम पर माफिया और अपराधियों द्वारा जकड़ ली गई थी। यूपी की राजनीति आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। कभी सेकुलरिज्म के नाम पर, कभी किसी और मुद्दे पर। उसको कल्याण सिंह ने ही उबारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भारत की सनातन आस्था के नाम पर, सत्ताधारी दलों ने अपना एकमात्र एजेंडा बना लिया था। कल्याण सिंह को जब अवसर मिला तो उन्होंने शासन की धमक और इकबाल का परिचय देते हुए सनातन आस्था को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया। उनको यह कहने में जरा भी हिचक नहीं हुई कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए वह सत्ता को एक बार नहीं बार बार ठोकर मार सकते हैं।
छह दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने के बाद उन्होंने समाज के एक तबके के लिए जो योजना लागू की उन्हें आज भी याद किया जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा प्राप्त कर उन्होंने कार्यक्रम बनाए, योजनाएं बनाईं और भयमुक्त, दंगा मुक्त परिकल्पना को साकार किया। उनके कार्य शासन प्रशासन के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। वर्तमान समय में भी उनके द्वारा किए गए कार्यों और प्रयासों से सभी को सीख प्राप्त हो रही है।
सीएम ने कहा कि अलीगढ़ का सौभाग्य है, आज अलीगढ़ की जनता अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है कि उनके बीच में भारत माता का सपूत रहा। जिसने पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं पवित्रता के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाया। आज स्टेडियम में उपस्थित सैकड़ों हजारों लोगों को उनके साथ रहने, बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह प्रखर राष्ट्र भक्त, आस्थावान राम भक्त के रूप में जाने जाते थे। कल्याण सिंह को विकास पुरुष के रूप में, शासकीय दृढ़ता के रूप में सदैव ही याद किया जाएगा। आज जनपद का हर छोटी बड़ी उम्र का व्यक्ति अपने लोकप्रिय, जनप्रिय दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे रहा है। यह कल्याण सिंह के प्रति उत्तर प्रदेश वासियों एवं यहां के नागरिकों का सम्मान, स्नेह और प्यार ही है। शासन की दृढ़ता और मजबूती व कल्याण से जोड़ने की बातों पर कल्याण सिंह सदैव याद आएंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह के साथ भारतीय राजनीति के युग का भौतिक रूप से अवसान हुआ है। ईश्वर उनके उन सपनों को पूरा करने की ताकत सभी प्रदेश वासियों को दे। उन्होंने कल्याण सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके समर्थकों शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ी हुई है।

पूरी विनम्रता के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। यह लोगों की उनके प्रति आस्था को ही प्रदर्शित करता है। सीएम ने बताया कि सोमवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि मढ़ौली जाएगा। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार नरौरा घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed