फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Vinod Jat appeared in court, but could not testify

अलीगढ़ : अदालत में पेश हुआ विनोद जाट, लेकिन नहीं हो सकी गवाही

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Vinod Jat appeared in court, but could not testify
महानगर के शीशियापाड़ा निवासी फर्नेश कारोबारी अपहरण कांड में मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी विनोद जाट की बुधवार को अपर सत्र न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान मुख्य गवाह की गवाही होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से गवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन

फर्नेश कारोबारी को इगलास में अपनी फैक्टरी जाते समय अगवा किया गया था। बाद में उनकी पत्नी से रकम वसूलकर उन्हें छोड़ा गया था। इस मामले में हाथरस के मुरसान का विनोद जाट मुख्य आरोपी है। इन दिनों वह जेल में है। इस मुकदमे का ट्रायल एडीजे प्रथम शाहिद रजा की अदालत में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसमें मुख्य गवाह के बयान दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को आरोपी जेल से तलब किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से गवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली तारीख नियत कर दी गई है। यह जानकारी एडीजीसी स्तर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विनोद पथैना पर हो सकते हैं आरोप तय
इसी मुकदमे में दूसरा कुख्यात अपराधी भरतपुर राजस्थान का विनोद पथैना भी आरोपी है। चूंकि उसकी गिरफ्तारी काफी समय बाद हुई थी, इसलिए उसका रिमांड इस मुकदमे में पिछले दिनों ही बना है। अब सत्र न्यायालय में विनोद पथैना के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया के लिए बृहस्पतिवार की तारीख नियत है।

अगर बृहस्पतिवार को यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो विनोद जाट व विनोद पथैना सहित सभी आरोपियों के खिलाफ एक साथ ट्रायल जारी हो जाएगा। बता दें कि पथैना इन दिनों राजस्थान की भरतपुर जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed