फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Victims discovered vicious thieves including stolen goods, sent to jail

अलीगढ़ : पीड़ितों ने चोरी के माल समेत खोजे शातिर चोर, भेजे जेल

Mon, 27 Dec 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Victims discovered vicious thieves including stolen goods, sent to jail
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मंजूरगढ़ी इलाके से छोटा हाथी की स्टेपनी व अन्य सामान चोरी हो गया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी और चोरों की तलाश में जुटे रहे। आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई और चोर को मैक्स गाड़ी में चोरी का माल ले जाते हुए दबोच लिया। फिर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, देहलीगेट क्षेत्र में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए चोर को पीड़ित ने बाइक की टंकी व साइकिल समेत दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना जवां क्षेत्र के राजगढ़ी निवासी जिकेश कुमार छोटा हाथी वाहन चलाते हैं। शनिवार को दूसरा छोटा हाथी वाहन चलाने वाले पंकज कुमार के साथ मंजूरगढ़ी स्थित मैरिज होम से टेंट का सामान लेने गए थे। तभी चोर दोनों वाहनों से दो स्टेपनी व म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद वे चोरों की तलाश में जुट गए। इसी दौरान मैक्स गाड़ी में चोरी का सामान लेकर जा रहे युवक को दोनों ने क्वार्सी चौराहे के पास से दबोच लिया। इस बीच युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोचने के साथ ही पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दानिश निवासी जंगलगढ़ी, देहलीगेट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहलीगेट के एडीए कॉलोनी के जहीर के घर से बाइक की टंकी व साइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चोर की पहचान थाना रोरावर क्षेत्र के करबला, शाहकमाल रोड निवासी अनस के रूप में हुई। जिस पर पीड़ित ने आरोपी को घर से चोरी के माल समेत दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed