{"_id":"62c0729a82dcb05cfa7582d2","slug":"aligarh-uproar-over-death-of-truck-driver-in-nursing-home-jammed-aligarh-news-ali295197618","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नर्सिंग होम में ट्रक चालक की मौत पर हंगामा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नर्सिंग होम में ट्रक चालक की मौत पर हंगामा, जाम लगाया
विज्ञापन
धौर्या माफी स्थित किदवाई अस्पताल में मृतक मुकेश कुमार नायक के मौत बाद अस्पताल के बाहर जुटी परिजन
- फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा इलाके में एक नर्सिंग होम में उपचार पा रहे दुर्घटना में जख्मी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। शनिवार तड़के मौत की खबर पर परिजन भड़क गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
इस सूचना पर पुलिस पहुंच गई और परिवार को समझाते हुए जाम खुलवाया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम तक मामले में परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। बताया गया है कि दादों बड़पुरा के ट्रक चालक 34 वर्षीय मुकेश कुमार नायक 26 जून को दुर्घटना में जख्मी हो गए थे।
तभी से यहां धौर्रा माफी इलाके के नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। परिवार का आरोप है कि मुकेश की पैर की टूटी हड्डी का ऑपरेशन किया गया, जिसमें लापरवाही बरती गई। इसी लापरवाही के चलते शनिवार तड़के मुकेश की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली तो परिजन भड़क गए। पहले नर्सिंग होम में हंगामा किया और बाद में शव बाहर सड़क पर लाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक चले समझाने मनाने के दौर के बाद जाम खुलवाया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार मामले में परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा गया। मगर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।