फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh, UP police brutally beaten a accused on road

यूपी पुलिस की दबंगई, सड़क पर वारंटी की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

Sat, 10 Nov 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 10 Nov 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Aligarh, UP police brutally beaten a accused on road
वारंटी को पीटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दारोगा और कई सिपाही मिलकर एक वारंटी की सरेराह जमकर धुनाई कर रहे हैं।  हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की इस अमानवीय कार्रवाई का विरोध भी किया।
विज्ञापन


यह घटना अलीगढ़ थाना क्षेत्र के इगलास इलाके की पुलिस चौकी गोराई का है। जहां लूट और चोरी के मामले में वारंटी एक वांछित आरोपी को पुलिस ने जमकर पीटा। हालांकि पुलिस ने आरोपी पर टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इसके बाद आरोपी को सरकारी कार्य मे बाधा डालने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वारंटी की पहचान इगलास क्षेत्र के गांव हरजी का बास निवासी अजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अजीत के विरुद्ध लूट और चोरी के मामले में न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी हुए थे, पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम के साथ मारपीट कर भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान दारोगा ओर सिपाही के चोटें आयी है जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस टीम ने यह कार्यवाही न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की है।' -अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed