Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Uday 2025 Honors Ceremony

अलीगढ़ उदय 2025: 21 शख्सियतों को मिला सम्मान, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 09 Mar 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 09:52 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित अलीगढ़ उदय 2025 कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने 21 शख्सियतों को उनके क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन
Aligarh Uday 2025 Honors Ceremony
अलीगढ़ उदय 2025 में सम्मानित शख्सियत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने वाला ही राष्ट्र की सेवा कर रहा है। इस मौके पर चिकित्सा, उद्यम और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शहर की 21 शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जीटी रोड स्थित रमाडा होटल में 9 मार्च को अमर उजाला की ओर से आयोजित उदय कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दोनों मानव जीवन के लिए आवश्यक है। दोनों ही सेवा के माध्यम हैं। दोनों प्रोफेशन नहीं, बल्कि मिशन है। अमर उजाला ने जिले के चुने हुए हीरों को तराश कर उदय के माध्यम से एक आकार दिया है, यह भी एक समाज सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योग के माध्यम से उद्यमी समाजसेवा कर रहे हैं। यही उत्कृष्ट सेवाओं के चलते यह सम्मान मिला है। सेवा परिवर्तन का वाहक बनती है। परिवर्तन ऐसा है, जो राष्ट्र निर्माण में सहयोग करता है। यह समाज सेवा नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा है। इस महायज्ञ में अमर उजाला उसे प्रज्ज्वलित कर रहा है। संचालन नीतू सारस्वत ने किया। इस मौके पर प्रो. रविकांत, अतिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

अमर उजाला न पढ़ें तो महसूस होता था खाली-सा

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि किशोरावस्था से वह अमर उजाला पढ़ रहे हैं। जब यह अखबार नहीं पढ़ते थे तो कुछ खाली-सा महसूस होता था। अमर उजाला ढूंढते थे। हमेशा सामाजिक सरोकारों से अमर उजाला जुड़ा रहता है। स्वर, संगीत, सम्मान और समन्वय का संयोजन प्रशंसनीय है।


हमेशा रहनी चाहिए देशभक्ति
शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सभी में देशभक्ति होनी चाहिए। देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना सिर्फ सेना के जवानों में ही नहीं बल्कि सभी में होनी चाहिए। यह राष्ट्रभक्ति भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई और मैच में ही प्रज्ज्वलित होती है, तब देशभक्ति उमड़ती है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और परिश्रम से काम करना भी राष्ट्रभक्ति है।

इनका हुआ सम्मान

- मंगलायतन विश्वविद्यालय से साैरभ कुमार
- मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल से डाॅ. चितरंजन सिंह
- एलाइड इंडिया से रमन गोयल
- एकत्व स्मार्ट सिटी से डिंकल अग्रवाल
- वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी
- विजडम पब्लिक स्कूल से प्रमोद कुमार गुप्ता
- वरुण हॉस्पिटल से डाॅ. संजय भार्गव
- रसिक इन्फ्रा से राजेश मित्तल
- थ्री डाॅट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल से डॉ. पुष्पा शर्मा
- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अरीब खान

- शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टी स्पेशयलिटी हाॅस्पिटल से डाॅ. दिनेश शर्मा
- आरपी इंडस्ट्रीज से दीपक चाैधरी
- सारेक्स पावर सोल्यूशन से मोहित गुप्ता
- आरजीसीएसएम से पीपी गुप्ता
- श्री राधा मोहन डेवलपर्स से चंचल शर्मा
- वैज्ञानिक डाॅ. मोहम्मद शाहिद, एएमयू
- स्पेस है से अनुज सिंघल
- रिद्धिमा फूड्स से राघवेंद्र सिंह
- अजय खन्ना डिजाइन स्टूडियो से अजय खन्ना
- टीकाराम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा
- बेसिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्या ममता शर्मा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed