फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: two infected found with Corona new variant Omicron 

अलीगढ़: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने दी दस्तक, दो संक्रमित मिले

Thu, 06 Jan 2022 03:21 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Jan 2022 03:21 AM IST
सार

सिविल लाइन क्षेत्र के दो कोरोना संक्रमित हुए मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है।  नाइजीरिया एवं यूएई से आए दो लोगों में पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Aligarh: two infected found with Corona new variant Omicron 
ओमिक्रॉन के दो मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शहर में कोराना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। विदेश से लौटे दो लोगों में पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। 13 दिसंबर 2021 को एक व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा है। वह वहां नौकरी करता है। 17 दिसंबर को वह संक्रमित पाया गया था। 38 वर्षीय व्यक्ति का नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए बाहर भेजा गया था। युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को युवक में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सर सैयद नगर के एक व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सर सैयद नगर का व्यक्ति दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में यूएई से आया है। संक्रमित पाए जाने के बाद उसका नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब से विदेश से आए पांच संक्रमित लोगों का नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग का पता लगाने के लिए बाहर भेजा गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश
दिसंबर माह में जिले में कोरोना के मरीज मिलने की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया था। इसके साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए नमूना लखनऊ लैब भेजा गया था। अब नमूनों में ओमिक्रोन होने की पुष्टि ने स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग नए वैरिएंट से निपटने के साथ ही दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की तैयारी में जुट गया है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।

इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने और पाबंदियों को बढ़ा दिया है। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 से सुबह 06 बजे तक लागू कर दिया है। इसके अलावा 10वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 


इसके अलावा शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों एक साथ एकत्र होने की अनुमति नहीं है। खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए। मास्क-सैनिटाइज़र की अनिवार्यता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed