{"_id":"5f26eb868ebc3e9f720d2614","slug":"aligarh-two-doctors-have-given-plasma-in-medical-college-city-office-news-ali240237539","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सक दे चुके हैं प्लाज्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सक दे चुके हैं प्लाज्मा
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक दो चिकित्सक अपना प्लाज्मा दान दे चुके हैं। दोनों जेएन मेडिकल कॉलेज के ही रेजीडेंट डॉक्टर हैं, जबकि रेजीडेंट डॉक्टर महताब सोमवार को अपना प्लाज्मा दान करेंगे।
कोविड-19 से जंग जीतने वाले लोगों में एंडीबॉडी बन जाती है, जिनके प्लाज्मा से कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक किया जा सकता है। एक व्यक्ति के प्लाज्मा से चार लोगों को ठीक किया जा सकता है। जेएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. कफील अख्तर ने बताया कि पिछले दिनों विभाग को मशीन मिली है। अब तक दो लोगों ने अपना प्लाज्मा दान किया है, जबकि डॉ. महताब सोमवार को अपना प्लाज्मा दान करेंगे। डॉ. कफील ने कहा कि जो कोविड-19 से जंग जीत चुके हैं, ऐसे सभी लोगों को अपना प्लाज्मा दान करना चाहिए। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हमजा ने बताया कि रेजीडेंट डॉ. सबा व डॉ. अनंत शर्मा अपना प्लाज्मा दान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी से अपील करते हैं कि सभी को अपनी जांच करानी चाहिए।
29 लाख रुपये की आई है मशीन
जेएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए पिछले दिनों 29 लाख रुपये से प्लाज्मा थेरेपी मशीन खरीदी गई थी, जिसका नाम प्लाज्माफेरेसिस है। प्रदेश सरकार ने जेएन मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 लेवल-2 अस्पताल की मान्यता प्रदान की है। मेडिकल कॉलेज में 41 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। इस जांच के लिए दो आरटीपीसीआर मशीन का इस्तेमाल हो रहा है।