{"_id":"62c071dfa124e15df51e8255","slug":"aligarh-two-arrested-for-stealing-mobiles-in-medical-college-premises-aligarh-news-ali2951977117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मेडिकल कॉलेज परिसर में मोबाइल चुराते दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मेडिकल कॉलेज परिसर में मोबाइल चुराते दो दबोचे
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में आते जाते लोगों के मोबाइल चोरी करते समय दो युवकों को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी किए गए मोबाइल भी मिले हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वार्ड नंबर 5 में एक तीमारदार ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इस पर सीसीटीवी देखा तो पूरा घटनाक्रम केद था, जिसमें दो युवक चोरी करते कैद पाए गए। इस पर शुक्रवार रात सिविल लाइंस की मेडिकल चौकी पुलिस ने हादी हसन हॉल के गेट से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इन्होंने अपने नाम अतरौली कदौली का जुगनू व नौरंगाबाद छावनी गांधीपार्क का अमित बताए। इनके पास से पिछले दिनों परिसर से चोरी किए गए चार अन्य मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इन्होंने इसी परिसर की आधा दर्जन घटनाएं स्वीकारीं। पुलिस ने दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया।