फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh traffic system will be like metro cities

मेट्रो शहरों की तर्ज पर होगी अलीगढ़ की यातायात व्यवस्था

Fri, 28 Aug 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aligarh traffic system will be like metro cities
चंद दिनों में अलीगढ़ मेट्रो शहरों की भांति स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से लैस हो जाएगा। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने नगरीय परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम व पुलिस यातायात विभाग की संयुक्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को अलीगढ़ में लागू कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना की सर्वोच्च प्राथमिकता शहरवासियों को स्मार्ट ट्रैफि क मैनेजमेंट उपलब्ध कराने का था। इसी क्रम में अलीगढ़ के 20 चौराहे स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनाइज़, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, ई चालान, इमरजेंसी कॉल बाक्स सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मैसेज सिस्टम, रेड लाइट डिटेक्शन सिस्टम से लैस हो गए हैं। साथ-साथ 40 लोकेशन व 20 चौराहे सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम तथा 360 डिग्री मूवमेंट के हाईटेक कैमरों से लैस हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा नगरीय परिवहन व्यवस्था में सड़क पर पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए महानगर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिगनल व मुख्य मार्गों पर जेब्रा क्रासिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जेब्रा क्रासिंग कलेक्टेट केला नगर, मैरिस रोड, किशनपुर, रामघाट रोड, ओएलएफ , क्वारसी चौराहा, एटा चुंगी व हाथरस अड्डा पर बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed