{"_id":"61c4d97f4e568467b674b83e","slug":"aligarh-three-including-bjp-leader-jailed-in-firing-case-city-office-news-ali2813511122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : फायरिंग प्रकरण में भाजपा नेता समेत तीन को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : फायरिंग प्रकरण में भाजपा नेता समेत तीन को जेल
Fri, 24 Dec 2021 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:48 AM IST
सार
पुलिस ने एक पक्ष से पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : istock
विस्तार
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा विहार में बुधवार सरेशाम पूर्व जिला पंचायत सदस्यों के बीच हुई फायरिंग के प्रकरण में दोनों तरफ से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने एक पक्ष से पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर का गुरुग्राम के मेंदांता हॉस्पीटल में ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक फार्म के बराबर सुरक्षा विहार कॉलोनी के मोड़ पर बनी माडर्न वाइन शॉप के बाहर मारपीट व फायरिंग की यह घटना हुई थी। यहां मूल रूप से गभाना क्षेत्र के पैराई गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर व इलाके के ही भुकरावली निवासी भाजपा नेता लालजी वर्मा के बीच बातचीत के दौरान हाथापाई हो गई। इस बीच लालजी वर्मा के बेटे व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह व राजीव सिंह आ गए और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इससे इलाके में खलबली मच गई।
विज्ञापन
एक गोली भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर के पेट में जा लगी और वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। लालजी वर्मा का बेटा राजीव भी पैर में छर्रा लगने से जख्मी हो गया। महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर को क्वार्सी के ट्रॉमा सेंटर से देर रात परिजन गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पीटल ले गए। जहां बृहस्पतिवार देर शाम डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन
सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान ने बताया कि एक पक्ष से पिंका के बड़े भाई तेजपाल सिंह उर्फ रिंका ने लालजी वर्मा उनके बेटे नरेंद्र सिंह, मदन, राजीव आदि के खिलाफ जानलेवा हमले व दूसरे पक्ष से लालजी वर्मा की ओर से पिंका आदि के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें लालजी वर्मा, उनके बेटे नरेंद्र सिंह व मदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।