फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Theft of lakhs by breaking the locks of the teacher's closed house

अलीगढ़ : शिक्षक के बंद घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 21 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Theft of lakhs by breaking the locks of the teacher's closed house
अलीगढ़ : समृद्वि टाउनशिप के निवासी विमल कुमार के घर पर लॉकर तोड़कर हुई लाखों की चोरी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शहर में चोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो बंद घरों को अपना निशाना बना रहा है। रविवार रात चोरों ने मडराक क्षेत्र की समृद्धि टाउनशिप कॉलोनी में शिक्षक के बंद घर के ताले तोड़कर वहां से लाखों की नकदी, जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लिया।
यहां के विमल कुमार हाथरस के हसायन ब्लॉक के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। शिक्षक परिजनों के साथ खैर रोड पर अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ डाले और अंदर प्रवेश कर गए। कमरों व सेफ के ताले तोड़ने के बाद चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाल डाला और कीमती सामान बटोरकर चले गए। सोमवार सुबह शिक्षक वापस पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

कमरों में सामान अस्त-व्यस्त हालत में था। पीड़ित शिक्षक के अनुसार, चोर सेफ में रखे 10 हजार रुपये नकद के अलावा करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व कीमती सामान को चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर इलाका पुलिस आ गई और जांच पड़ताल की। मडराक के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed