फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Theft from the house of constable and RAF Havildar

अलीगढ़ : सिपाही और आरएएफ हवलदार के घर से चोरी

Wed, 25 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Theft from the house of constable and RAF Havildar
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के विनय नगर में सोमवार रात चोरों ने सिपाही के बंद मकान के ताले तोड़कर कीमती माल चोरी कर लिया। बताया गया है कि विनय नगर निवासी सिपाही राजेश यादव की तैनाती पुलिस लाइन में है। पत्नी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

राजेश के अनुसार उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके एटा गई थी। सोमवार रात वे ड्यूटी पर गए थे। तभी चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ले ली और अलमारी से करीब 1.80 हजार रुपये नकद, कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरी गए कुल माल की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। इधर, खबर पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक सीसीटीवी में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महुआ खेड़ा के सुखरावली से सटे हनुमान मंदिर के पास आबादी में आरएएफ की महिला हवलदार रेखारानी के घर से चोरों ने नकदी, टीवी, सिलिंडर, इन्वर्टर, बैटरी आदि सामान चोरी किया है। रेखा के अनुसार उनकी तैनाती रामपुर हथियार भंडार केंद्र में है। उनके पति की कोरोना से मौत हो चुकी है।

बस से उतरते समय महिला की जंजीर तोड़ी
नोएडा की महिला चांदनी देवी मंगलवार की शाम नोएडा से रोडवेज बस में सवार होकर आ रही थी। तभी सारसौल बस स्टैंड पर उतरते समय भीड़ में एक युवक महिला के गले से जंजीर तोड़ ले गया। महिला के शोर मचाने पर कुछ कदम आगे जाकर बस रुकी, तब तक युवक भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed