फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The youth said, Netaji is our role model and will always be

अलीगढ़ : युवा बोले, नेताजी हमारे आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे

Mon, 24 Jan 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The youth said, Netaji is our role model and will always be
राधे राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट द्वारा शाहजमाल स्थित लाइफ स्किल सेंटर पर सुभाष चंद्र बोस जय - फोटो : CITY OFFICE
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा... नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ये नारा आज भी युवाओं में जोश भर देता है। उनमें एक क्रांतिकारी स्फूर्त पैदा कर देता है। रविवार को देश भर में पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी की 125वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। रविवार को शहर में युवाओं ने नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनका कहना था कि नेताजी हमारे आदर्श हैं। आज भी वह लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। भारत में पहली आजाद सरकार की स्थापना में उनका बहुत बड़ा योगदान था।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श हैं। बचपन से उन्हें किताबों में पढ़ते आ रहे हैं। नेताजी का नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा ये आज भी हमारे अंदर एक क्रांति पैदा कर देता है। नेताजी के प्रति हमारी श्रद्धा है। आजाद हिंद फौज का राजा महेंद्र प्रताप सिंह से पुराना नाता रहा है। ये हमारे हीरो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजन राणा, युवा पर्यावरणविद्
नेताजी की विचारधारा से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी हमारे आदर्श हैं। हमें कई बार नेताजी के क्रांतिकारी रास्ते पर चलना मजबूरी हो जाता है। क्योंकि हर काम गांधीगिरी से नहीं होता। आज भी नेताजी हमारे दिलों में जिंदा हैं। नेताजी को देश में जो सम्मान मिल रहा है उसके लिये केंद्र सरकार को आभार।
बलदेव चौधरी सीटू, छात्र, एसवी कॉलेज
सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श हैं। उन्होंने जो देश के लिये वह अतुलनीय है। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को जो सरकार ने सम्मान दिया है, उसके लिये उनका आभार। उन्हें दोबारा जीवित कर दिया।
मनु वार्ष्णेय, छात्र
नेताजी ने अपना पूरा जीवन भारत की आजादी में लगा दिया। पहली आजाद सरकार की स्थापना भी उन्हीं के योगदान से हुई थी। केंद्र सरकार ने उनकी जयंती पर गणतंत्र दिवस पर्व की शुरुआत की ये अच्छी पहल है। इससे युवाओं में जोश आएगा।
रवि उपाध्याय, युवा
नेताजी के साथ मिलकर फिरंगियों पर किया था पथराव
अतरौली निवासी स्वतंत्रता सेनानी आफताब अहमद खान के पौत्र काशिफ चौधरी ने कहा कि सरकार का बहुत आभार जो उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मान बढ़ाया। युवा पीढ़ी को नेताजी के बारे में जानना चाहिए। उनके फैसले का स्वागत है। मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी आफताब अहमद खान आगरा में बंदी रक्षक की नौकरी करते थे।

उन्होंने आगरा में नेताजी के साथ आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। जेल में आजादी के सिपाहियों को कैद कर अंग्रेजों द्वारा उन पर जुल्म ढाया जाता था। नेताजी के साथ मिलकर एक बार उन्होंने फिरंगियों पर पथराव भी किया था। दादा स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथाएं हमें सुनाते थे। इसलिये नेताजी बचपन से हमारे आदर्श रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed