फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The money was in the pocket and the question came that whose signature is on the 100 rupee note

अलीगढ़ : जेब में थे रुपये और प्रश्न आया कि 100 रुपये के नोट पर किसके होते हैं हस्ताक्षर

Wed, 25 Aug 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The money was in the pocket and the question came that whose signature is on the 100 rupee note
डीएस कॉलेज में टेट की परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम सेल्वा कुमारी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
शहर के 33 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को सुबह दस से 12 बजे के बीच आयोजित पहली पाली की यूपीएसएसएससी परीक्षा में अजीबो-गरीब हालात देखने को मिले। अभ्यर्थियों की जेब में रुपये रखे हुए थे और प्रश्नपत्र में उससे संबंधित प्रश्न आ गया। हालांकि कई परीक्षार्थी इसका उत्तर जानते थे, लेकिन जो नहीं जानते थे, उन्होंने नोट को देखकर उत्तर दे डाला। हालांकि दोनों ही पालियों में प्रश्नपत्र सरल था।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के 33 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थियों के लिए दो पालियों में यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) प्रस्तावित थी। सुबह की पाली दस बजे शुरू हुई। इस दौरान प्रश्नपत्र में एक प्रश्न ने सभी को चौंका दिया। क्योंकि प्रश्न पूछा गया था कि 100 रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं।
विज्ञापन

प्रश्न को पढ़ते ही परीक्षार्थियों के मन में सबसे पहले जेब में रखे रुपये आए। कई परीक्षार्थी इसका उत्तर जानते थे, लेकिन कई इससे अनजान भी थे। ऐसे में अभ्यर्थियों ने बताया कि चुपके से नोट देखकर उत्तर लिख दिया था। दोनों ही पालियों में प्रश्नपत्र तो सरल आया था, लेकिन रेखांकित गणित और सामान्य अध्ययन ने काफी उलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
- संयुक्त राष्ट्र ने किस देश को सबसे पहले कोवैक्स दी, 18 कैरेट सोने की कितने प्रतिशत शुद्धता है, ओणम किस राज्य का त्योहार है, शिवाजी के समकालीन कौन हैं, शिक्षा का अधिकार किस अनुच्छेद के तहत आता है। लोकसभा में अधिकतम कितने सदस्य होते हैं, कांग्रेस से जब सुभाष चंद्र बोस ने अपना त्यागपत्र दिया तो उसको किसने स्वीकार किया।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने डीएस डिग्री कॉलेज पहुंचकर संपादित पीईटी परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य को परीक्षा की पवित्रता, शुचिता एवं पारदर्शिता को बनाए रखने के निर्देश दिए। जबकि पूरे शहर को 17 सेक्टरों में बांटकर 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स भी तैनात था। अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपाणी ने अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, दिल्ली पब्लिक स्कूल तालानगरी, आईआईएमटी कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स कॉलेज, विजडम पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

4219 अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर
- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद में आयोजित परीक्षा की प्रथम पाली में पंजीकृत 15538 परीक्षार्थियों में से 13532 ने परीक्षा दी और 2006 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 15528 के सापेक्ष 13315 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2213 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed