फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The girl who came to take the entrance exam was missing for three hours

अलीगढ़ : प्रवेश परीक्षा देने आई किशोरी तीन घंटे रही गायब

Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The girl who came to take the entrance exam was missing for three hours
मऊ से अपने पिता के साथ एएमयू में नवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा देने आई किशोरी परीक्षा छूटने के बाद तीन घंटे तक गायब रही। इस खबर पर एमएयू इंतजामिया व प्रॉक्टोरियल टीम में हड़कंप मचा रहा। टीमें लगातार किशोरी को खोजने में लगी रहीं। इसी बीच किशोरी का खुद ही पिता के मोबाइल पर फोन आया। तब जाकर किशोरी रेलवे स्टेशन पर मिली और वह पिता के साथ लौट गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मऊ से एक किशोरी नवीं की प्रवेश परीक्षा देने आई थी। वह एक दिन पहले ही अलीगढ़ आ गई थी और अपने परिचित के घर रुकी थी। अब्दुल्ला कॉलेज में केंद्र पर सुबह पिता ने उसे छोड़ दिया। परीक्षा छूटने के निर्धारित समय 12:30 बजे बच्ची जब बाहर नहीं आई तो पिता ने अपने परिचित की मदद से प्रॉक्टर कार्यालय को सूचना दी। इस पर प्रॉक्टोरियल टीम हरकत में आई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में खुद बच्ची का फोन एक अंजान नंबर से उसके पिता के मोबाइल पर आया।
विज्ञापन

उसने खुद को रेलवे स्टेशन पर बताया। इस पर पिता तत्काल स्टेशन पर पहुंच गए और प्रॉक्टोरियल टीम भी पहुंच गई। वहां उसने बताया कि वह गलती से अमीर निशा वाले गेट पर कॉलेज से बाहर निकल गई। जहां उसे तीन महिलाओं ने इशारे से अपने पास बुलाया और फिर किसी तरह बेहोश कर अपने साथ कार में ले गईं, जब उसे होश आया तो वह कठपुला पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे तीनों महिलाएं वहीं छोड़कर चली गईं। फिर वह पैदल-पैदल रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां एक राहगीर से मोबाइल मांगकर पिता को फोन किया। इस मामले में परिवार ने पुलिस को बिना सूचना दिए बेटी के मिलने पर राहत महसूस की। हालांकि प्रॉक्टोरियल टीम उसकी इस बात पर भरोसा नहीं कर रही। एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली ने बताया कि यह सूचना आई थी, जिस पर बच्ची को तलाशा गया। मगर कुछ देर बाद बच्ची खुद मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed