फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The attackers ran away after firing on BSP candidate Narendra Sharma.

अलीगढ़ : बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा पर गोली चलाकर भागे हमलावर

Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The attackers ran away after firing on BSP candidate Narendra Sharma.
पीड़ित बसपा प्रत्याशी नरेन्द्र शर्मा की गाड़ी में लगी गोली। संवाद - फोटो : JAWAN
बरौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार रहे पं. नरेंद्र शर्मा शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जंगलगढ़ी से मलिकपुरा के रास्ते पर पल्सर सवार दो लोगों ने गोली चलाई। गोली उनकी गाड़ी के आगे वाले शीशे में लगी और वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बसपा उम्मीदवार पं. नरेंद्र शर्मा के अनुसार वह क्षेत्र में लोगों से मिलकर चुनाव में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद देते घूम रहे थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम जंगलगढ़ी से जवां लौट रहे थे। जंगलगढ़ी से मलिकपुरा मोड़ पर चलते ही पल्सर बाइक पर हेलमेट पहने दो लोग उनकी गाड़ी के पास आए।
विज्ञापन

उन्हें जान से मारने की नीयत से बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई जो उनकी गाड़ी के शीशे पर लगी। गोली चलाते ही उनके गनर नीचे उतरे तो बदमाश बरौली की ओर भाग निकले। मौके से ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो जवां थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बसपा नेता से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार बसपा प्रत्याशी पं. नरेंद्र शर्मा की ओर से अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed