फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The act of adulterants stuck in the lab

अलीगढ़ : लैब में अटकी मिलावटखोरों की करतूत

Thu, 09 Jul 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The act of adulterants stuck in the lab
राहुल दक्ष
विज्ञापन

जिले में मिलावटखोरों का गैंग सक्रिय है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ यह धड़ल्ले से खिलवाड़ कर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय टीम इन पर लगाम लगाने को सैंपल भरती है। मगर, लैब में यह सैंपल समय से जांच के अभाव में अटक जाते हैं। इसके कारण जिले में सैकड़ों मिलावटखोर खुलेआम घूम रहे हैं। आलम यह है कि लॉक डाउन में एफडीए द्वारा लिए खाद्य पदार्थों के नमूनों की अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आईं हैं। पिछले वर्ष की भी 74 सैंपलों की जांच और रिपोर्ट लंबित है। इसका समाधान निकालने को जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने चार माह पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल में जगह चिन्हित कर यहां जांच लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन स्तर पर यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इधर, आगरा की जांच लैब का भी आधुनिकीकरण नहीं किया जा रहा। इसके कारण वहां कई खाद्य पदार्थों की जांच नहीं हो पा रही है। अलीगढ़ मंडल से भरे जाने वाले सभी सैंपलों की जांच फिलहाल लखनऊ की लैब के ही भरोसे है।
प्रदेश के 75 जिले छह लैबों के भरोसे जांच
अलीगढ़ ही नहीं प्रदेश के अन्य शहरों को भी यही आलम है। प्रदेश के 75 जिलों के खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच का जिम्मा छह लैबों के कंधों पर है। वर्तमान में लखनऊ, बनारस, मेरठ, गोरखपुर, गाजियाबाद। इसके साथ ही आगरा में एक मिनी लैब है। इसमें से अलीगढ़ मंडल के सैंपलों की जांच का जिम्मा लखनऊ लैब पर है। अधिक भार के कारण जांच समय न हो पाना भी सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में स्थापित हो लैब तो बने बात
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा के मुताबिक अलीगढ़ में मंडल स्तरीय जांच लैब बनना प्रस्तावित है। इसके लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल के परिसर में जगह तलाश प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही यहां लैब की स्थापना पर बात आगे बढ़ेगी। यहां लैब बनने से अलीगढ़ सहित मंडल के हाथरस, कासगंज और एटा जिले को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई 2019 अप्रैल से मार्च 2020 तक 1 अप्रैल 2020 से अब तक
निरीक्षण 5370 1145
छापे 591 25
सैंपल 711 35
रिपोर्ट 637 00
मानकों के अनुरुप नहीं 181 21
असुरक्षित 55 08
पैकिंग में कमी 51 05
नियमों का उल्लंघन 22 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed