फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Terror of monkeys, e-rickshaw increased trouble

अलीगढ़ : बंदरों का आतंक, ई-रिक्शा ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Terror of monkeys, e-rickshaw increased trouble
अलीगढ़ : चूहरपुर सुरक्षा विहार वार्ड नंबर 14 पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 13 और 14 में बुनियादी समस्याएं पीछा नहीं छोड़ रही हैं। इन इलाकों में बंदर आतंक और ई-रिक्शा परेशानी का सबब बन रहे हैं। पानी की किल्लत बनी है, क्योंकि हैंडपंप खराब है। शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अमर उजाला की पड़ताल में यह समस्याएं उजागर हुईं।

वार्ड नंबर-13 : नौनेर गेट
आबादी : करीब 10 हजार
मोहल्ले : नौनेर गेट, सराय काले खां, बाबरी मंडी आंशिक, लड़िया अब्बास नगर आंशिक, सराय भट्ट आंशिक, विशंभर नगर, सराय राजाराम, सराय भोलानाथ आंशिक, सराय गढ़ी आंशिक।
विज्ञापन

प्रमुख समस्याएं : हैंडपंप खराब, ई-रिक्शा, गंदगी, बंदरों का आतंक।
ई-रिक्शा के चलते यातायात व्यवस्था ढुलमुल रहती है। इसका समाधान हो।
-प्रेम वार्ष्णेय
इलाके में बंदरों का आतंक बहुत हो गया है। नगर निगम इसका इंतजाम करे।
-सुमित गुप्ता
गंदगी का साम्राज्य होने के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सफाई हो।
-गौरव शर्मा
इलाके में हैंडपंप खराब हैं। पानी की समस्या बनी रहती है। इस पर किसी ध्यान नहीं है।
-हर्ष वार्ष्णेय
वार्ड नंबर-14 : सुरक्षा विहार
आबादी : करीब 10 हजार
मोहल्ले : चूहरपुर आंशिक, नगला चूहरपुर आंशिक, सुरक्षा विहार, शिक्षक नगर आंशिक, जवाहर नगर आंशिक, एडीए बृज विहार कॉलोनी, विश्व बैंक कॉलोनी, मोहन नगर।
प्रमुख समस्याएं : कूड़ा का ढेर, हैंडपंप खराब, गंदगी, साफ-सफाई न होना।
कूड़ों का ढेर लगने से परेशानी होती है। कूड़ा उठने के बाद लोग कूड़ा डाल जाते हैं।
-बाल किशन
कूड़ों का ढेर लगा रहता है। इसके इर्द-गिर्द जानवर घूमते रहते हैं। दुर्गंध से दिक्कत है।
-कांति प्रसाद
मोहल्ले में हैंडपंप खराब है। कई बार शिकायत होने के बाद कोई सुनवाई नहीं है।
-किरनपाल
बिजली ट्रांसफार्मर पर तार खुले हैं। वहीं पर कूड़ा डाला जाता है। गाय झुलस जाती हैं।
-राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed