फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tent traders on strike, work still stopped

अलीगढ़: टेंट व्यापारी हड़ताल पर, आज भी काम बंद

Wed, 16 Sep 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tent traders on strike, work still stopped
हड़ताल पर बैठे टेंट व्यापारी। - फोटो : CITY OFFICE
पांच सौ लोगों के साथ शादी ब्याह के कार्यक्रम कराने की अनुमति की मांग को लेकर टेंट कारोबारी, कैर्ट्स, लाइट, साउंड, डीजे, बैंड वालों ने दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को अलीगढ़ के अधिकांश टेंट कारोबारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे। इस मांग को लेकर हड़ताल पर गए अलीगढ़ टेंट व्यापारी एसोसिएशन, पंजाब टेंट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन एक साथ हैं। आज बुधवार को भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

गंगा टेंट हाउस पर हुई बैठक में अलीगढ़ टेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पूरे देश में 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम करने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन पंजाब में केवल 30 व्यक्तियों की अनुमति दी गई है, जो कि नाकाफी है। इसलिए पंजाब टेंट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ने 15 व 16 सितंबर को पूरा पंजाब प्रांत बंद करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में भी काम बंद है। पूरे देश का टेंट व्यापारी छह महीने से बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार कम से कम 500 लोगों का कार्यक्रम करने की अनुमति दे, जिससे कारोबार गति पकड़ सके। प्रदीप ने तर्क दिया कि अगर फैक्ट्रियों में पांच सौ से एक हजार तक मजदूर काम कर सकते हैं, तो पांच सौ लोगों के कार्यक्रम की अनुमति क्यों नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

बैठक में संजय मल्होत्रा, योगेश वार्ष्णेय, राजीव माहेश्वरी, राकेश बजरंगी, पवन गुप्ता, यशोदा टेंट, कमल टेंट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed