फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh temperature10 degrees less than normal in Monday

Aligarh News: सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अलीगढ़ का तापमान, बढ़ेगी ठंड

Tue, 27 Dec 2022 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 12:20 AM IST
सार

यूपी में अन्य जनपदों को देखते हुए अलीगढ़ का तापमान बहुत कम रहा। अलीगढ़ का तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से भी 10 डिग्री कम है। आगे सात दिन मौसम में और ठंडक बढ़ने की सम्भावना है। कोहरा और शीतलहर का दौर नए साल की शुरूआत में रहेगा।

विज्ञापन
Aligarh temperature10 degrees less than normal in Monday
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को अलीगढ़ का तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। अगर बात न्यूनतम तापमान की करें, तो वह 6.6 डिग्री रहा, यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम का अनुमान है कि ठंड और बढ़ेगी। नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड में मनाया जाएगा। कोहरा और बढ़ने की सम्भावना है।

विज्ञापन


सुबह से ही घना कोहरा रहा। सूरज अपनी तपिश नहीं दिखा सका। पूरे दिन ठंड बनी रही। शाम होते-होते कोहरे ने फिर चादर तान दी। रात में घना कोहरा हर तरफ नजर आ रहा था। नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को 27 और 28 दिसंबर के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इन दोनों छुट्टियों के बाद सम्भावना है कि स्कूल शीतकालीन अवकाश घोषित कर सकते हैं।  डिग्री कॉलेजों में पहले से ही शीतकालीन अवकाश चल रहा है। कोर्ट में भी इस समय छुट्टियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अन्य जनपदों का अधिकतम तापमान

  • हाथरस 19.4
  • आगरा 16.6
  • एटा 19.8
  • कासगंज 20
  • बुलंदशहर 20.2
  • मथुरा 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed