फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh temperature dips to 3 digree celsius

अलीगढ़ का तापमान पहुंचा तीन डिग्री, सांसों का संकट

Sat, 28 Dec 2019 03:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh temperature dips to 3 digree celsius
रोटरी क्लब के लोग बाजार में अलाव जलाए हुए - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द आदि की शिकायत होने लगी है। इन शिकायतों के मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, दिन में भी खुले में खड़े होना कष्टकारी हो रहा था।
विज्ञापन


मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। अधिकतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी इस सीजन का सबसे कम रहा। मलखान सिंह जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने और सीने में दर्द होने के मामले आने लगे हैं। यह अधिक सर्दी होने का नतीजा है। ऐसे लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ ही घर में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों तक सर्दी के यही तेवर रहने वालेे हैं। सर्दी के चलते दोपहर में दिन 12 बजे के आसपास शुरू होता है और शाम को पांच बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही कम होने लगती है। सर्दी के चलते प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों और बसों का संचालन पटरी से उतरा
अगले कुछ दिनों तक सर्दी के तेवर इसी तरह के रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ट्रेन और बसों का संचालन प्रभावित हुआ है जिससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है। कोहरे और सर्दी के चलते चंपारण एक्सप्रेस, महाबोधि, गोमती सहित एक दर्जन एक्सप्रेस और सुपरफास्ट गाड़ियों देरी से चल रही हैं। इसके अलावा रात में चलने वाली बसों की फ्रीक्वेंसी भी कम की गई है, क्योंकि यात्री कम आ रहे हैं। इसके चलते रात को निकलने वाले यात्रियों को बस स्टैंड पर ही इंतजार करना होता है।


सावधानी ही बचाव है
जिला अस्पताल के डा. यशपाल रावल कहते हैं कि इस समय सावधानी ही बचाव है। जब तक जरूरी नहीं हो घर से न निकलें। कमरे के तापमान का विशेष ध्यान रखें। गर्म और तरल पदार्थ जैसे सूप आदि लेते रहें। पर्याप्त मात्रा में कपड़े पहनें। कई कपड़े लेयर में पहनें। गुनगुने पानी से प्रतिदिन नहाएं नहीं तो त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा ताजा खाने को प्राथमिकता दें।

माल गोदाम पर लकड़ी जलाकर ठंड से राहत पाते मजदूर लोग।

माल गोदाम पर लकड़ी जलाकर ठंड से राहत पाते मजदूर लोग।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed