फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tejveer Singh Guddu's homecoming in RLD

अलीगढ़ : तेजवीर सिंह गुड्डू की रालोद में घर वापसी

Thu, 30 Dec 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tejveer Singh Guddu's homecoming in RLD
दिल्ली आवास पर जयंत चौधरी को बुके देकर स्वागत करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू? - फोटो : CITY OFFICE
लंबे समय के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू ने राष्ट्रीय लोकदल में घर वापसी की है। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलकर पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन

तेजवीर सिंह गुड्डू ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिले की राजनीति पर गुफ्तगू हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी को और मजबूत करेंगे, क्योंकि इस पार्टी से उनके परिवार का तीन पीढ़ी से रिश्ता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दीपक चौधरी, कार्तिक चौधरी, गोंडा ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरणपाल सिंह, सत्येंद्र चौधरी उर्फ एसके चौधरी, ठा. गोपाल चौधरी, हर्ष तालान, अर्जुन तालान, विशाल तालान, हरविंद्र सिंह, जयपाल सिंह बाबूजी, राजपाल सिंह बालियान, गुरजीत चौधरी, विश्वास चौधरी, सचिन गौतम, देवकी प्रधान सजना, बिरजू प्रधान विरोला, सतीश प्रधान फतेहगढ़ी, रामप्रकाश प्रधान एहदलपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजवीर सिंह का राजनीतिक सफर
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने वर्ष 1996 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने इगलास विधानसभा सीट से समाजवादी जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन वह चुनाव हार गए। वर्ष 2000 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। फिर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्हें सफलता मिली।
इसके बाद उनका सियासी कद बढ़ता गया। तेजवीर सिंह ने बताया कि रालोद से नाता उनकी पीढ़ियों से है। पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ उनके पिताजी रहे। इसके बाद वह चौधरी अजित सिंह के साथ रहे। अब उनका बेटा कार्तिक सिंह भी पार्टी में है।

तेजवीर सिंह ने कहा कि पहले वह रालोद, सपा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में रहे। अब पुन: रालोद में वापसी की है। उनके बड़े बेटे दीपक चौधरी ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed