फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Teacher accuses ARP of calling at night

अलीगढ़ : शिक्षिका ने एआरपी पर रात में फोन करने का लगाया आरोप

Fri, 17 Sep 2021 06:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Teacher accuses ARP of calling at night
बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) कालीचरन पर सूचना के बहाने रात में फोन करने का आरोप लगाया है। पिछले डेढ़ महीने से एआरपी के फोन से वह परेशान हो गई है। इस मामले में शिक्षिका ने बीएसए सतेंद्र कुमार से शिकायत की है। उन्होंने शिक्षिका को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड जवां के प्राथमिक विद्यालय खुटैना की सहायक शिक्षिका मीना ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:15 बजे जब वह अपने घर के लिए लौट रही थीं, तभी जवां चौराहे पर एआरपी ने उनसे मोबाइल फोन छीन लिया और व्हाट्सएप चैट देखने लगे। साथ ही उनसे अभद्रता भी की। मीना ने एआरपी से कहा जो भी सूचना लेनी है, उनके प्रधानाध्यापक से प्राप्त करें।
विज्ञापन

इसके बावजूद वह फोन करते रहे। उनके फोन से वह परेशान हो गईं। मीना ने कहा कि पहले उनका नंबर मोबाइल में सेव कर रखा था, लेकिन अनावश्यक फोन करने की वजह से नंबर को ब्लॉक कर दिया था। मीना ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह व मंत्री शकील बाबू से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी कालीचरन ने बताया कि मोबाइल फोन छीनने की बात गलत है। उनसे मोबाइल लेकर देखा तो पता चला कि उनका नंबर ब्लॉक था। इसी नंबर पर विभागीय सूचना भेजते थे, क्योंकि प्रधानाध्यापक तकनीकी रूप से सशक्त हैं। रात में फोन करने की बात बिल्कुल गलत है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षिका के साथ अभद्रता व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed