{"_id":"62a8d81caa68e86c5427ada0","slug":"aligarh-take-every-measure-to-prevent-accidents-divisional-commissioner-city-office-news-ali2938871184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हादसों की रोकथाम के लिए करें हर उपाय : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हादसों की रोकथाम के लिए करें हर उपाय : मंडलायुक्त
विज्ञापन
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल में होने वाले सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने हादसों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करने पर जोर दिया है। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही दुर्घटना बहुल इलाकों में बोर्ड, चेतावनी चिन्ह, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग, कैट्स आई, सड़क की पटरी आदि की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अलीगढ़ के गोपी, नानऊ, पनैठी, खेरेश्वर, मकदूम नगर एवं बरौठ नहर, हाथरस में रूहेरी गांव, लेहरा मोड़ बाईपास, इगलास चौराहा बाईपास, कपूरा चौराहा, बिसाना, सोखना भट्ठा पुलिया के दुर्घटना बहुल स्थल होने पर सुरक्षा के उपायों के साथ ही खामियों में सुधार के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने मंडल भर में स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चलाने, फिटनेस समाप्त वाहनों के पंजीयन को निलंबित करते हुए वाहन नेशनल पोर्टल पर काली सूची में डालने और उसकी सूची को सभी थानाध्यक्षों को भेजने के निर्देश दिए।
परिवहन व पुलिस विभाग से जुड़े अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलीगढ़ व एटा में सात-सात, हाथरस व कासगंज में चार-चार स्थानों पर बने अवैध बस, टैक्सी एवं ऑटो स्टैंड हटाए गए हैं, जबकि जनवरी से मई 2022 तक बिना हेलमेट 62319, सीट बेल्ट के 36, गलत दिशा में ड्राइविंग के 3729, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन प्रयोग पर 914, नशे में ड्राइविंग पर 20, खतरनाक ढंग से ड्राइविंग पर 32, रेड लाइट जंपिंग पर 5969, ओवरस्पीड या खतरनाक गति से ड्राइविंग करने पर 2111 वाहनों के चालान व जुर्माना किए गए हैं।
विज्ञापन
यहां मंडल के सभी जिलों के अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (यातायात), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), सड़क निर्माण एजेंसी, लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।