फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Suresh Rana promises new sugar mill

अलीगढ़ : सुरेश राणा ने किया नई चीनी मिल का वादा

Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Suresh Rana promises new sugar mill
गन्ना किसानों की अर्से पुरानी साथा चीनी मिल के जीर्णोद्धार/ नवीनीकरण की मांग पर जनपद प्रभारी व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर वादा किया है। उन्होंने जन विश्वास रैली के दौरान शाह के मंच से कहा कि नए साल में यानि मार्च में किसान नई चीनी मिल में अपना गन्ना लेकर जाएंगे। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री राणा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाते हुए जिले में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरीडोर के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इस जिले के किसानों की अर्से पुरानी मांग है साथा चीनी मिल के नवीनीकरण की।
विज्ञापन

इस मांग को भी सरकार ने मान लिया है और वायदा है कि आने वाले वर्ष में मार्च तक यहां नई मिल तैयार हो जाएगी। जिले के गन्ना किसान मार्च में आने वाली फसल को नई मिल में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह इस जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। इसके लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह काम अन्य कोई सरकार नहीं कर सकती। ऐसा हम योगी जी के नेतृत्व में करने जा रहे हैँ। इसके साथ उन्होंने अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदेश के गन्ना व जनपद प्रभारी मंत्री पहले भी इस तरह की घोषणाएं कर चुके हैं। हमें उनकी बात पर कतई भरोसा नहीं हैं। पहली बात तो यह कि मार्च तक यह काम हो पाना संभव नहीं है। इतने समय में तो आधार शिला रखना ही संभव हो पाएगा। अगर चार जनवरी को पावर हाउस आगमन पर मुख्यमंत्री योगी इस तरह की कोई घोषणा करेंगे, तो हमें भरोसा होगा। वरना प्रभारी मंत्री की बात भरोसे योग्य नहीं है।
-ठा.शैलेंद्र सिंह, भाकियू नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed