फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Students of Sikh society can come to school wearing a kada

अलीगढ़ : कड़ा पहनकर स्कूल आ सकते हैं सिख समाज के छात्र

Fri, 29 Apr 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Students of Sikh society can come to school wearing a kada
तालानगरी स्थित सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिख छात्र अब कड़ा पहनकर आ सकते हैं। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया है कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।
विज्ञापन

सिख समाज का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अलाइस कौरिया से मिला। समाज के लोगों ने बताया कि एक शिक्षिका सिख छात्रों को धार्मिक निशानी कड़ा पहनकर आने से मना करती हैं। स्कूल से नाम काटने की धमकी देती हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद सरदार भूपेंद्र सिंह टुटेजा ने बताया कि फादर ने खेद प्रकट किया और आश्वस्त किया है कि आगे से किसी बच्चे को परेशानी नहीं होगी। फादर अलाइस कौरिया ने कहा कि हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावना को आहत करना नहीं था। कड़ा से दूसरे बच्चों को चोट न लग जाए, इसलिए एहतियात बरतने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में सरदार केवल सिंह, गुरमीत सिंह, रोबिन डंग, सतेंद्र सिंह, संदीप सिंह, रमनदीप सिंह आदि शामिल थे। पार्षद सरदार भूपेंद्र सिंह टुटेजा ने समस्या का समाधान होने पर सांसद सतीश गौतम, विधायक मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, संजीव राजा एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed