फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Students motivated to learn new management skills

अलीगढ़ : छात्रों को नए प्रबंधन कौशल सीखने के लिए किया प्रेरित

Sun, 29 May 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Students motivated to learn new management skills
एएमयू के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम मैनेजमेंट कांप्लेक्स स्थित अखिल बंसल एम्फीथिएटर में एएसएएएस-2022 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नए प्रबंधन कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यही सफलता की सीढ़ी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. खालिद आजम ने कहा कि प्रबंधन कौशल कारपोरेट कार्य संस्कृति में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं, ताकि वह लगातार बदलती और बढ़ती दुनिया के प्रबंधन मामलों को समझ सकें।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च की डीन प्रो. सलमा अहमद ने कहा कि कार्यक्रम में छात्र यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व और समस्या समाधान के सर्वोत्तम तरीकों को समझ पाएंगे। वह सीखेंगे कि बजट के अनुसार अपेक्षाओं का प्रबंधन कैसे करें, मजबूत पेशेवर मूल्यों को कैसे विकसित करें। वह अपनी ताकत और कमजोरियों की पहचान करें, प्रभावी ढंग से काम करना सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने विद्यार्थियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया। व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. जमाल ए फारूकी ने कहा कि एएसएएएस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रबंधन संस्कृति की नींव को मजबूत करना है।

एएमयू के पूर्व छात्र व उद्यमी धनजीत वाड्रा, अब्दुल गफूर दानिश, खुर्शीद शेरवानी, अरीब अहमद ने विद्यार्थियों से कहा कि वह व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से आधुनिक कार्य स्थल में काम करने के नए प्रबंधन कौशल सीखें। एएसएएएस के प्रभारी प्रो. आयशा फारूक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed