फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Son accused of killing father in Panchayat sent to jail

अलीगढ़ : पंचायत में पिता की हत्या का आरोपी बेटा भेजा गया जेल

Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
सार

गांव मूसेपुर जलाल के किसान सुनील व उनके बेटे सूरज में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद की रिश्तेदार व परिवार के सदस्य पंचायत कर रहे थे। गांव के बाहर नलकूप पर चल रही पंचायत के बीच गुस्से में सूरज ने तमंचे से गोली मारकर अपने पिता की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Aligarh: Son accused of killing father in Panchayat sent to jail
अपराध - फोटो : social media

विस्तार

महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर जलाल में शनिवार की दोपहर संपत्ति विवाद में चल रही पंचायत में पिता की हत्या का आरोपी बेटा देर रात गिरफ्तारी के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। उसे पुलिस ने पानखानी रोड से उस समय दबोचा, जब वह खेतों से निकलकर बाईपास पहुंच रहा था और वहां से कई और भागने की तैयारी में था। इस दौरान उसने गुस्से में पिता की हत्या स्वीकारी है और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कराया है।

विज्ञापन


यह वाकया शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का है। जब गांव मूसेपुर जलाल के किसान सुनील व उनके बेटे सूरज में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद की रिश्तेदार व परिवार के सदस्य पंचायत कर रहे थे। गांव के बाहर नलकूप पर चल रही पंचायत के बीच गुस्से में सूरज ने तमंचे से गोली मारकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बाजरे की फसल में होकर भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। सूरज ने अंधेरा होने पर खेतों में से निकलकर भागने की प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन


इसी बीच वह पानखानी के रास्ते बाईपास पर जा रहा था। तभी किसी मुखबिर की मदद से पुलिस को खबर मिल गई और देर रात उसे दबोच लिया गया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने स्वीकारा कि उसके पिता जमीन बेचना चाहते थे। वह इस बात का विरोध कर रहा था। इसी गुस्से में उसने पिता की हत्या कर दी। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकर की हत्या में फरार आरोपियों के कुर्की नोटिस चस्पा
मडराक क्षेत्र में नामचीन कारोबारी के नौकर की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर पुलिस ने रविवार को कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को चौहट्टा नगला निवासी आशीष शर्मा की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने सासनीगेट क्षेत्र के राम विहार कॉलोनी निवासी विनीत जादौन व मृतक की पत्नी सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें रोरावर के अमरपुर कोंडला निवासी शिवा ठाकुर व प्रदीप फरार चल रहे हैं। न्यायालय ने इनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किए थे। ये नोटिस रविवार को चस्पा करा दिए गए हैं। इस दौरान मुनादी कराकर चेतावनी भी दी गई कि अगर ये जल्द हाजिर नहीं हुए तो कुर्की कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed