फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: SIB raids on Taj Metal, ITC of two crores digested

अलीगढ़ : ताज मेटल पर एसआईबी का छापा, दो करोड़ की आईटीसी हजम की

Sun, 10 Apr 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: SIB raids on Taj Metal, ITC of two crores digested
शहर के तालानगरी स्थित ताज मेटल पर वाणिज्य कर विभाग एसआईबी की टीम ने छापा मारा। जांच में अधिकारियों ने करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा पाया। कंपनी शहर में पांच फर्जी फर्म बनाकर कागजों में लोहा, स्क्रैप, जिंक, तांबा सहित अन्य धातुओं की खरीद बिक्री दर्शा रही थी।
विज्ञापन

फर्म ने सरकार को दो करोड़ रुपये का चूना लगाया है। एसआईबी की चार टीमों ने एक साथ तालानगरी, आईटीआई रोड व मुल्लापाड़ा में छापा मार कार्रवाई की। टीम ने फर्म संचालक को नोटिस जारी करते हुए फैक्ट्रियों से खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेजों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने चार टीमों के साथ शुक्रवार को तालानगरी, आईटीआई रोड, मुल्लापाड़ा स्थित गोदामों पर छापा मारा। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। डीसी एसआईबी ने बताया कि तालानगरी के सेक्टर दो 36 ए स्थित ताज मेटल पर छापा मारा। फैक्टरी के अंदर एक कामर्शियल मेटल फर्म भी संचालित होती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फर्म का पता हरदुआगंज में रजिस्टर्ड था। इसके अलावा आईटीआई रोड पर एक व मुल्लापाड़ा में दो अन्य फर्म दिखाई गई थीं। दोनों ही जगहों पर फर्म के कार्यालय नहीं मिले। दो करोड़ की आईटीसी हजम करने का मामला सामने आया है।
ताज मेटल के फर्म संचालक मुजस्सिम असलम निवासी सिविल लाइन ने जिन वाहनों से धातुओं की खरीद दिखाई है, वह गुजरात में थे। ऑनलाइन जांच में इसकी पुष्टि हुई है। कामर्शियल मेटल का संचालन असलम के भाई दानिश करते हैं।
टीम में ये रहे मौजूद
जांच टीम में एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह, एसी संजीव कुमार, सुखवीर वर्मा, ईशा गौतम, आदित्य मिश्रा, अजमल खान, रघुवीर, विकास कौशिक, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार, संजय सिंह गौतम मौजूद रहे।
अब ताज मेटल से होगी स्टार मेटल की रिकवरी
तीन माह पहले एसआईबी की टीम ने तालानगरी स्थित स्टार मेटल पर छापा मारा था। वहां भी करोड़ों रुपये की फर्जी आईटीसी का मामला निकला था। शुक्रवार को जांच के दौरान टीम को ताज मेटल में स्टार मेटल के दस्तावेज मिले। टीम ने करोड़ों रुपये के लेन देन की रसीदें सीज कीं। दस्तावेज ताज मेटल में मिलने से अब स्टार मेटल की रिकवरी भी यहीं से होगी। टीम ने इस दौरान करीब 36 तरह के रिकार्ड सीज किए हैं।
घोषित स्टॉक से कम मिला माल
टीम को ताज मेटल से घोषित स्टॉक से कम माल मिला। इसमें 34.2 टन जिंक, 24.7 टन स्क्रैप कम मिला। वहीं 4.1 टन जिंक घोषणा से अधिक मिला। कामर्शियल मेटल में 10 टन जिंक, 20 टन कोयला, 1 टन आयरन स्क्रैप सीज किया है।

- तालानगरी स्थित ताज मेटल के पांच ठिकानों पर एसआईबी की टीम ने एक साथ छापा मारा। तालानगरी के अलावा आईटीआई रोड, मुल्लापाड़ा में फर्मों के कार्यालय नहीं मिले। ताज मेटल के अंदर कामर्शियल मेटल नाम से भी एक फर्म संचालित थी। इसी फर्म में स्टार मेटल के दस्तावेज मिले हैं। जिसकी पहले जांच की जा चुकी है। फर्म संचालक ने दो करोड़ रुपये से अधिक की आईटीसी का लाभ लिया है। प्रपत्र व माल सीज कर दिए गए हैं। ताज मेटल से टैक्स की रिकवरी की जाएगी।
पंकज कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed