{"_id":"6178554c3c3e1b75e37ccc3e","slug":"aligarh-search-continues-for-36-hours-no-clue-of-devki-city-office-news-ali2767567183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 36 घंटे से जारी है तलाश, देवकी का नहीं सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 36 घंटे से जारी है तलाश, देवकी का नहीं सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के नगला गड़ियावली में सोमवार सुबह नाला बन चुके रजवाहे में डूबी 6 साल की देवकी का दूसरे दिन मंगलवार को भी सुराग नहीं लगा। पिछले करीब 36 घंटे से पुलिस, पीएसी, फायर सर्विस की रेस्क्यू टीमें गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तलाश में लगी हैं।
मंगलवार को नगर निगम की जेसीबी की मदद से रजवाहे को 500 मीटर तक साफ कर चप्पा-चप्पा तलाश लिया गया, मगर देवकी का पता नहीं चल पाया। इसके चलते परिवार का हाल बेहाल है। दिन भर ग्रामीणों का मौके पर मजमा लगा रहा।
गांव गड़ियावली से 200 मीटर दूरी पर रामघाट रोड, ओजोन सिटी से होकर जा रहा जौफरी ड्रेन के नाम से दर्ज रजवाहा अधौन की ओर जा रहा है। यह रजवाहा अब नाले का रूप ले चुका है। पिछले 20 साल से इस नाले की सफाई न होने के कारण इसमें मलबा भी काफी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 10 बजे इसी नाले में गांव के टैंपो चालक पवन कुमार की 6 वर्षीय बेटी देवकी डूब गई थी। तभी से बच्ची की खोज चल रही है। रेस्क्यू व फायर सर्विस टीम सोमवार को ही पहुंच गई थीं। मंगलवार को पीएसी की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर डटी रही।
इसके अलावा, नाले की सफाई के लिए नगर निगम की टीम भी जेसीबी लेकर पहुंच गईं। मंगलवार सुबह 7 बजे से यहां सफाई व बच्ची की तलाश शुरू की गई। यह काम देर रात 9 बजे तक चला। मगर सुराग नहीं लगा। इस दौरान खुद एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसीएम, सीओ द्वितीय भी घंटों तक मौजूद रहे। देर रात अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई।
लगाए जाल और चारपाई, फिर कराई नाले की सफाई
ग्रामीणों की मदद से रजवाहे में पानी के साथ कूड़े को रोकने के लिए कुछ जगहों पर जाल व चारपाई के बांध लगाए गए हैं। एक जगह पानी का बहाव कम करने के लिए बांध बनाया गया। इससे अब पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में जाने लगा है। इसके बाद बच्ची के गिरने के स्थान से लेकर आगे 500 मीटर तक जेसीबी से पूरा नाला साफ किया गया। मलबा बाहर निकाला गया। फिर मलबे में भी बच्ची को तलाशा गया। मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विजयगढ़ नहर पर भी लगाई एक टीम
प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम के साथ कुछ पुलिसकर्मियों को अधौन से आगे विजयगढ़ नहर पर भी लगाया गया है। क्योंकि यह नाला उसी नहर में जाकर मिलता है। अंदेशा है कि कहीं बच्ची बहकर वहां न पहुंच गई हो। मगर शाम तक वहां से भी कोई खबर नहीं मिली।
आज और आगे होगी तलाश
मंगलवार को पीएसी के व निजी गोताखोरों की टीम पीएसी की नाव में बैठकर पूरे इलाके में घूमती रही। जाल भी साथ में लेकर तलाशा गया। अब इससे आगे जाकर बच्ची को तलाशा जाएगा।
- बच्ची की तलाश का प्रयास जारी है। पुलिस, पीएसी, नगर निगम, फायर सर्विस की टीमें लगी हैं। अब बुधवार को फिर इस जगह से आगे प्रयास किए जाएंगे। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी