फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Schools will open from tomorrow, studies will be done in two shifts

अलीगढ़ : कल से खुल जाएंगे विद्यालय, दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई

Sun, 15 Aug 2021 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Schools will open from tomorrow, studies will be done in two shifts
सोमवार से कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की चलने वाली कक्षाओं के लिए दिल्ली पब्लिक स - फोटो : CITY OFFICE
सरकार के निर्देशों के क्रम में सोमवार से जिले के सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालय खुल जाएंगे। दो शिफ्टों में बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी। कोरोना बचाव के प्रोटोकॉल के पालन के लिए गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और कक्षाओं में सामाजिक दूरी की व्यवस्था की गई है। बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है, जो शिक्षक वंचित रह गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मार्च 2020 में जनता कर्फ्यू और इसके बाद लॉकडाउन की वजह से स्कूलों में कक्षाएं बंद कर दी गई थीं। ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। इसके बाद अक्तूबर में हालात सामान्य होने पर कक्षा नौ से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं फिर से स्कूलों में शुरू कराई गईं। अभी कुछ महीने पढ़ाई चल ही पाई थी कि मार्च 2021 में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते फिर से कक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया और फिर से नया सत्र शुरू हुआ। सत्र 2021-22 की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कराई गई। अब कक्षा नौ से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दोबारा बुलाया जा रहा है। बशर्ते, अभिभावकों को सहमति पत्र देना होगा। एक-दो हफ्ते तक अभी दो शिफ्टों में पढ़ाई होने की संभावना नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण है कि अभी तक सभी अभिभावकों ने सहमित पत्र नहीं दिया है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई तैयारियां की गई हैं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ और जूते सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी के हिसाब से प्रवेश व निकासी, कक्षाओं में छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। बच्चों को पढ़ाने वाले अधिकांश शिक्षक कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। जिन्होंने नहीं लगवाया है। स्कूल प्रबंधन टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेगा।
सोमवार से बच्चों की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी आदि की व्यवस्था की गई है। 50 प्रतिशत बच्चों को शुरूआत में सम-विषम के आधार पर बुला रहे हैं। जिन अभिभावकों ने सहमति पत्र भेजे हैं, उन्हीं बच्चों को पढ़ाया जाएगा। कक्षाएं सैनिटाइज करा दी गई हैं। शिक्षकों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है। - आरती निगम, प्रिंसिपल डीपीएस व सीबीएसई कोआर्डिनेटर।
- अभी बच्चों को एक शिफ्ट में सम विषम के आधार पर बुला रहे हैं। अगर बच्चों की संख्या बढ़ जाती है तो दो शिफ्टों में पढ़ाई कराएंगे। - प्रवीन अग्रवाल, डायरेक्टर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल।
-
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए बच्चों को पढ़ाएंगे। दो शिफ्ट में कक्षाएं चलाएंगे। टाइम टेबिल बना दिया है। - श्याम कुंतैल, प्रिंसिपल ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
-
विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल को पालन कराते हुए पढ़ाई कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। निरीक्षण के लिए नोडल और प्रभारी नोडल अधिकारियों की टीम बनाई गई हैं। यह टीमें विद्यालय का निरीक्षण कर कोविड गाइडलाइन का पालन कराएंगी। -डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस।

ये की गई तैयारी
- बसों में एक सीट पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा
- मुख्य दरवाजे पर सामाजिक दूरी के साथ प्रवेश
- हाथ सैनिटाइज करने के बाद तापमान का परीक्षण
- तापमान अधिक होने पर वापस घर भेज दिया जाएगा
- मास्क न होने पर नया मास्क दिया जाएगा
- प्रवेश और निकासी का रास्ता अलग-अलग होगा
- कमरों में सामाजिक दूरी को लेकर स्टीकर रहेंगे
- पानी की बोतल स्वयं लानी होगी
- सम-विषम के आधार पर चलेंगी कक्षाएं, जरूरत पड़ने पर दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई
- खाने-पीने की वस्तुएं नहीं कर पाएंगे साझा
- जगह-जगह हाथ धोने अथवा सैनिटाइजेशन की होगी व्यवस्था

सोमवार से कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की चलने वाली कक्षाओं के लिए दिल्ली पब्लिक स

सोमवार से कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की चलने वाली कक्षाओं के लिए दिल्ली पब्लिक स- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed