फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh sarafa market on Diwali

Aligarh: एक वर्ष में 1500 करोड़ रुपये का हो रहा सोने-चांदी का कारोबार, इस बार भी बरसेगी लक्ष्मी-गणेश की कृपा

Thu, 09 Oct 2025 12:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:43 PM IST
सार

13 साल पहले गांधी नगर निवासी ब्रजेश अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर 27,200 रुपये में लक्ष्मी पूजन के लिए 10 ग्राम का सोने का सिक्का खरीदा था। आज उसी लक्ष्मी गणेश अंकित सोने के सिक्के की कीमत 1,23,800 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Aligarh sarafa market on Diwali
सराफा बाजार में एक दुकान पर रखे लक्ष्मी-गणेश के सिक्के - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपोत्सव पर लक्ष्मी पूजन के लिए सोने चांदी के सिक्के, मूर्तियां सहित आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इससे कीमती धातु के रूप में निवेश का अच्छा विकल्प मिल जाता है। यही कारण है कि अलीगढ़ में प्रत्येक वर्ष सोने चांदी के ही मद में प्रति वर्ष डेढ़ हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार हो रहा है।

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अनिल कुमार राम त्रिपाठी कहते हैं कि अलीगढ़ के वार्षिक जीएसटी लक्ष्य में कीमती धातुओं का यह कारोबार करीब ढाई से तीन फीसदी तक टैक्स देता है। इस टैक्स के आधार पर कारोबारी आंकड़ा करीब 1500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 ने बताया कि सोना, चांदी, प्लेटिनम जितनी भी कीमती धातुएं हैं उनकी खरीद फरोख्त ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें सबसे नीचे वाली स्लैब में रखा गया है। जीएसटी विभाग का वार्षिक कुल राजस्व लक्ष्य 1800 करोड़ तक का है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सोने के दाम इस समय सबसे अधिक हैं, उसको देखते हुए इस दीपावली पर सोने चांदी का कारोबार 400 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। सिक्कों के अलावा लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी हैं जिनकी कीमत वजन और आकार के हिसाब से हैं। हल्के वजन में भी हैं जो उपहार के लिए पसंद की जा रही हैं। - विजय अग्रवाल, अध्यक्ष, अलीगढ़ सराफा कमेटी

10 साल में पांच गुना बढ़ गए सोने के दाम

पिछले नौ साल तक तो सोने के दामों में वृद्धि मामूली रही। दिसंबर 2023 के बाद रफ्तार पकड़ी। 31 दिसंबर 2023 को सोना अलीगढ़ में 65450 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब 1,23,800 रुपये है। अलीगढ़ सराफा कमेटी के अनुसार जिले में 2015 में 24 कैरेट सोना 25450 व 22 कैरेट सोना 23250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 10 साल बाद सात अक्तूबर को यह क्रमश 1,23, 800 व 1,11,800 रुपये है।

निवेश किया तो बरसी लक्ष्मी की कृपा
13 साल पहले गांधी नगर निवासी ब्रजेश अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर 27,200 रुपये में लक्ष्मी पूजन के लिए 10 ग्राम का सोने का सिक्का खरीदा था। आज उसी लक्ष्मी गणेश अंकित सोने के सिक्के की कीमत 1,23,800 रुपये हो गई है। ब्रजेश कहती हैं सिक्के के रूप में लक्ष्मी की कृपा बरसी है। सन 2017 में सराय हकीम की मधु वार्ष्णेय ने भी 30110 रुपये में सोने का सिक्का खरीदा था। उसकी कीमत भी अब चार गुना से ज्यादा है। यही कारण है कि मधु इस बार धनतेरस पर इसी धातु में निवेश करने का मन बना रही हैं।

धनतेरस के पर उपलब्ध सोने चांदी के सिक्के

सोने के सिक्के- मूल्य
500 माइक्रोग्राम- 7 हजार
1 ग्राम- 13100
2 ग्राम - 25900
5 ग्राम- 64100
10 ग्राम- 127800
चांदी के सिक्के के मूल्य
5 ग्राम- 825
10 ग्राम- 1650
20 ग्राम- 3300

अलीगढ़ में सोने के पिछले 10 वर्षों में दाम, प्रति 10 ग्राम 
वर्ष - 24 कैरेट- 22 कैरेट

2015- 25450- 23250
2016- 28250- 26000
2017- 30110- 27700
2018- 32450- 29850
2019- 39260- 36120
2020- 51900- 47750
2021- 49740- 45800
2022- 54580- 50400
2023- 65450- 58400
2024- 78900- 70200
2025- 123800- 111800 (7 अक्तूबर तक)
(स्रोत : अलीगढ़ सराफा कमेटी)
यह रेट प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर के दिन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed