फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh RPF inspector slapped the valve man

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन: आरपीएफ दरोगा ने मारा थप्पड़, वॉल्व मैन ने बंद किया पानी, परेशान रहे यात्री, यह है मामला

Sat, 23 Aug 2025 01:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 01:15 PM IST
सार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के सभी सात प्लेटफार्म पर 21 अगस्त की रात को पानी नहीं रहा। सभी नल सूखे थे। टॉयलेट में भी पानी नहीं था। हल्ला मचा था पूरे रेलवे स्टेशन पर। वाॅल्वमैन टीटीई की शिकायत लेकर आरपीएफ थाने पर पहुंच गया। आरोप है कि यहां आरपीएफ के दरोगा ने हाथापाई कर दी। 

विज्ञापन
Aligarh RPF inspector slapped the valve man
रेलवे स्टेशन पर टंकी में पानी न आने से परेशान होते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के सभी सात प्लेटफार्म पर 21 अगस्त की रात को पानी नहीं रहा। सभी नल सूखे थे। टॉयलेट में भी पानी नहीं था। हल्ला मचा था पूरे रेलवे स्टेशन पर। 22 अगस्त की सुबह जब छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि पानी की सप्लाई ही टंकी से बंद है। टंकी के वॉल्वमैन को आरपीएफ के दरोगा ने थप्पड़ मार दिया था जिस पर उसने पूरे रेलवे स्टेशन का पानी ही बंद कर दिया था। शुक्रवार की सुबह को अफसरों के हस्तक्षेप के बाद सप्लाई शुरू हुई।

विज्ञापन


दरअसल अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। 21 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन पर पानी न होने पर टीटीई ने पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर दी। इस पर वॉल्वमैन सीधे टीटीई कक्ष में पहुंच गया और वहां शिकायत करने वाले टीटीई से भिड़ गया। दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में वाॅल्वमैन टीटीई की शिकायत लेकर आरपीएफ थाने पर पहुंच गया। आरोप है कि यहां आरपीएफ के दरोगा ने हाथापाई कर दी। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए वाॅल्वमैन ने रात में रेलवे स्टेशन पर पानी की आपूर्ति ठप कर दी। पूरी रात पानी नहीं आया। सुबह जब अफसरों को जानकारी हुई तो उनके हस्तक्षेप के बाद करीब आठ घंटे बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हुई। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पानी आपूर्ति को लेकर टीटीई व वाॅल्वमैन में नोकझोंक हो गई थी। इस मामले में दोनों में समझाैता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में रात में ड्यूटी बदलने के दौरान शस्त्रों के जमा करने व कारतूस आदि की गिनती की जा रही थी। थाने में ड्यूटी पर मौजूद दरोगा ने शस्त्रों का कार्य पूर्ण होने तक 10 मिनट का समय मांगा था। वाॅल्वमैन दरोगा से तेज आवाज में शीघ्र कार्रवाई करने को कहने लगा। इसको लेकर दरोगा व वाॅल्वमैन में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ने पर हल्की धक्का-मुक्की हो गई थी। हालांकि इस मामले में लिखित में समझाैता भी हो गया है।- अमित कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed