फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: RPF caught seven illegal vendors

अलीगढ़ : आरपीएफ ने पकड़े सात अवैध वेंडर

Sun, 26 Dec 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: RPF caught seven illegal vendors
विगत दिनों मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों द्वारा किए गए पथराव के बाद आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) सक्रिय हो गया है। इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने अवैध वेंडरों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम बनाकर अभियान शुरू किया है। शनिवार को सात अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान 02564 नई दिल्ली सहरसा क्लोन स्पेशल ट्रेन में चलाया गया। इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि सात अवैध वेंडरों को पकड़ा गया है, जिनमें से एक वेंडर को दादरी थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बाकी छह वेंडर के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए वेंडर में उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी के पास मुकीमपुरा निवासी प्रवीण, गाजियाबाद के न्यू कोट गांव निवासी मानवेश सिंह, मध्यप्रदेश के जिला भिंड स्थित रावली गांव निवासी तिलक सिंह, गाजियाबाद के न्यू कोर्ट गांव निवासी राहुल उर्फ विक्की, गाजियाबाद के राकेश मार्ग निवासी गोलू पुत्र मुकर्रम और पटना बिहार के मीठापुर गांव निवासी सावंत कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed