{"_id":"6107c26cda99a40b497b49b1","slug":"aligarh-rohingya-residing-in-city-on-fake-passport-doing-job-arrested-came-from-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार, काम की तलाश में बांग्लादेश से आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार, काम की तलाश में बांग्लादेश से आए थे
Mon, 02 Aug 2021 03:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
टीम ने ऐलाना मीट फैक्टरी को जाने वाले रास्ते पर हाईवे पुल व रेलवे लाइन पुल के बीच से मोहम्मद जमाल पुत्र जफर आलम निवासी बांग्लादेश, मोहम्मद हसन पुत्र फिरोज अहमद निवासी बांग्लादेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
विस्तार
अलीगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या की तलाश व जांच के क्रम में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे दो रोहिंग्या पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई थाना रोरावर पुलिस टीम ने की है।
टीम ने ऐलाना मीट फैक्टरी को जाने वाले रास्ते पर हाईवे पुल व रेलवे लाइन पुल के बीच से मोहम्मद जमाल पुत्र जफर आलम निवासी बांग्लादेश, मोहम्मद हसन पुत्र फिरोज अहमद निवासी बांग्लादेश को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि यह लोग बिना पासपोर्ट के और फर्जी दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड बनवाकर रह रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों अभियुक्त बांग्लादेश में कोई काम न मिलने के कारण करीब सात-आठ साल पहले काम की तलाश में एक अंजान दलाल के जरिए बांग्लादेश भारत बॉर्डर से अवैध तरीके से भारत में आ गए।
विज्ञापन
वहीं से दोनों ट्रेन में बैठकर अलीगढ़ आ गए। अलीगढ़ में काम की तलाश में सभी जगह आधार कार्ड या अन्य कागजात मांगे जाने के कारण फर्जी तरीके से दोनों ने आधार कार्ड बनवाया। दोनों लोग अलीगढ़ में मेहनत मजदूरी का काम करते थे।