फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Regional Demographic Laboratory will start by the end of July

Aligarh Regional Demographic Laboratory: जुलाई के अंत तक शुरू होगी लैब, ये होंगे फायदे

Thu, 17 Jul 2025 01:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

इन प्रयोगशालाओं से प्रतिवर्ष करीब 36 हजार नमूनों की जांच होती रही है। चार नई प्रयोगशालाओं के जुड़ जाने से अब प्रतिवर्ष और 24 हजार नमूनों की जांच होने लगेगी।

विज्ञापन
Aligarh Regional Demographic Laboratory will start by the end of July
अलीगढ़ क्षेत्रीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

जुलाई महीने के अंत तक अलीगढ़ में भी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच होने लगेगी। इसके लिए चार साइंटिफिक अधिकारी अजीत कुमार यादव, आकांक्षा यादव और वरिष्ठ विशेषज्ञ सुशील कुमार व महेंद्र कुमार की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन

प्रयोगशाला कर्मी
मंडल बनने के 17 साल बाद अलीगढ़ को अपनी क्षेत्रीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला मिलने जा रही है। 22.55 करोड़ की लागत से चार मंजिला भवन तैयार किया गया है। अभी तक लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी में ही क्षेत्रीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं थीं। 
विज्ञापन


इन प्रयोगशालाओं से प्रतिवर्ष करीब 36 हजार नमूनों की जांच होती रही है। चार नई प्रयोगशालाओं के जुड़ जाने से अब प्रतिवर्ष और 24 हजार नमूनों की जांच होने लगेगी। सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि लोधा में लैब बनकर तैयार हो चुकी है। इसी महीने के अंत से सर्वे नमूनों का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed